घर पर ही पाएं ग्लोइंग और खूबसूरत त्वचा, बस इन चीजों से बनाएं फेस पैक

0
106
पूजा

 

Skin care tips: त्वचा की सही तरीके से देखरेख करना हर किसी को आना चाहिए। यह सबसे ज्यादा जरूरी होता है, वरना आपके त्वचा का रंग दिन पर दिन डल होने लगता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उसमें नमी कम होने लगती है। इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी स्किन को हाइड्रेट रखें। आप इसके लिए बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल कम करें। इसकी जगह पर घर पर ही नेचुरल फेस पैक बनाएं और इसे चेहरे पर अप्लाई करें, ताकि आपके चेहरे का निखार दोगुना हो जाए।

अगर आपके त्वचा पर किसी तरह के दाग-धब्बे नजर आ रहे हैं। तो इसे कम करने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी और तुलसी का फेस पैक लगा सकती हैं। इस फेस पैक को लगाने से चेहरे की रंगत बढ़ जाएगी। इसके अलावा चेहरे पर नेचुरल ग्लो नजर आएगा।

मुल्तानी मिट्टी और तुलसी फेस पैक
इसके लिए आपको तुलसी के पत्तों को पानी के साथ पीसकर एक थीक पेस्ट बनाना है। अब इसमें मुल्तानी मिट्टी का पाउडर डालना है। और थोड़ा सा गुलाब जल फिर इसे पेस्ट को अच्छे से मिक्स करें और चेहरे पर अप्लाई करें। इसके बाद इसे सूखने दें। फिर पानी से चेहरे को धो लें। इस फेस पैक को अप्लाई करने से आपके चेहरा निखर जाएगा।

दूध और बेसन फेस पैक
आप अपने चेहरे पर दूध और बेसन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे चेहरा साफ होता है और टैनिंग या डलनेस कम होती है। इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में 1 से 2 बार चेहरे पर कर सकती हैं। ताकि आपको बाजार के प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने की जरूरत न पड़े।

फेस पैक बनाने का तरीका
इसे बनाने के लिए 1 चम्मच बेसन में 2 चम्मच दूध और आधा चम्मच हल्दी का पाउडर मिला लें। इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। फिर अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 20 मिनट लगाने के बाद चेहरे को पानी से साफ करें हफ्ते में एक बार इस फेस पैक को लगाया जा सकता है। इससे चेहरा साफ हो जाएगा।

ये भी पढ़े…

 

त्वचा को रखना है सुंदर और आकर्षक तो घर पर ही बनाएं नेचुरल फेस पैक

इन फेस पैक को अप्लाई करने से आपके चेहरे की रौनक दोगुनी हो जाएगी। साथ ही, आपको बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here