आज शाम PM मोदी जाएंगे BJP कार्यालय, दिल्ली चुनाव जीत पर कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

0
81
वर्षा वर्मा

 

Assembly Election Result:  दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बंपर बहुमत मिल चुका है। इसी के साथ माना जा रहा है कि बीजेपी का 27 साल का सूखा खत्म हो गया है। रुझानों में बंपर जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 7.30 बजे बीजेपी मुख्यालय जाएंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

 

बीजेपी प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को ग्रैंड में बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इसको लेकर दिल्ली बीजेपी में बड़ी बैठक हुई है। इस बैठक में दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, राज्य के प्रभारी बैजनाथ पांडा, सह प्रभारी अतुल गर्ग, भाजपा के सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, दिल्ली भाजपा के संगठन मंत्री पवन राना, दिल्ली भाजपा के महासचिव विष्णु मित्तल और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह बैठक में मौजूद रहे।

 

ये भी पढ़े….

हार के बाद बोले केजरीवाल, ‘हमने अच्छा चुनाव लड़ा,आगे भी सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभायेंगे’

 

समर्थकों ने किया जश्न
दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत शनिवार को जारी मतगणना के रूझानों में निर्णायक बढ़त मिलते ही राजधानी स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय में समर्थकों ने जश्न की शुरुआत कर दी। समर्थकों ने ढोल बजाकर नृत्य किया और पार्टी के झंडे लहराए। भाजपा के चुनाव चिह्न कमल के ‘कटआउट’ पकड़े हुए समर्थकों ने एक-दूसरे को भगवा रंग भी लगाया। नवीनतम रुझानों के अनुसार, दिल्ली की 70 विधानसभा सीट में से भाजपा 46 जबकि आम आदमी पार्टी (आप) की 24 सींटे आई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here