हरियाणा। चाैधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में साइकलिंग क्लब रोडीज ने 10 किलोमीटर दाैड़ का आयोजन किया। एचएयू के एग्रीकल्चर कॉलेज के सामने से यह आयोजन किया गया और 10 किलोमीटर की दौड़ को विश्वविद्यालय की तरफ से पूर्व डीएसडब्ल्यू डॉ. डीएस दहिया और विश्वविद्यालय के 1962 बैच के एलुमनी व विश्वविद्यालय के पूर्व अधिकारी डॉ. सुरेश चंद्र अग्रवाल ने फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर हौसला अफजाई के लिए डॉ. महेश और डॉ. अजय महाजन भी उपस्थित हुए। दाैड़ के माध्यम से सड़क सुरक्षा और पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया गया।
10 किलोमीटर की दौड़ में शहर के विभिन्न चिकित्सकों सहित करीब 50 लोगों ने हिस्सा लिया। दौड़ में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी दिया गया। साइकिलिंग क्लब रोडीज की तरफ से डॉ. अरुण अग्रवाल ने बताया कि उनका क्लब समय-समय पर साइक्लोथाॅन तो आयोजित करता ही रहता है लेकिन इस बार कुछ 10 किलोमीटर की दौड़ का आयोजन किया गया। सड़क सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण बचाओ और स्वास्थ्य का भी संदेश दिया गया।
