अब हिमाचल के किसान लाएंगे ‘बैगनी क्रांति

0
139

जम्मू-कश्मीर के बाद अब हिमाचल प्रदेश के लैवेंडर की खुशबू भी देश-दुनिया में फैलेगी. अभी तक जम्मू-कश्मीर के किसान लैवेंडर की खेती से अपनी किस्मत बदल रहे थे लेकिन अब हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के साथ-साथ उससे सटे इलाकों के किसान भी लवैंडर की खेती करेंगे. चंबा समेत उससे सटे जिलों में लैवेंडर की खेती के लिए हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने भी हामी भर दी है. सरकार ने साफ कर दिया है कि वो केंद्र सरकार की अरोमा मिशन के साथ सहयोग करने के लिए तैयार है. सुक्खू सरकार के इस ऐलान के बाद अब हिमाचल में भी लैवेंडर की खेती का रास्ता खुल गया है.

रविवार को राज्य सरकार की ओर से एक बयान जारी कर बताया गया कि सरकार केंद्र के साथ मिलकर अरोमा मिशन को प्रोत्साहित करेगी. सरकार का मानना है कि इसके जरिए किसानों की आत के साथ-साथ राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मदद मिल सकती है.

केंद्रीय मंत्री से मिले सीएम

सीएम सुक्खू ने रविवार को केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह के साथ बैठक की. इस बैठक में लैवेंडर की खेती को लेकर चर्चा हुई. बैठक खत्म होने के बाद सीएम ने कहा कि उनकी सरकार किसानों को लैवेंडर की खेती के लिए जरूरी मदद मुहैया कराएगी.

सीएम ने कहा कि इस पहल से किसानों के जीवन को बदला जा सकता है और किसानों के लिए परिवर्तनकारी भी साबित हो सकता है. अरोमा मिशन के तहत केंद्र सरकार ओरिएंटेशन प्रोग्राम के साथ-साथ किसानों के लिए ट्रेनिंग कैंप और टेक्निकल सपोर्ट भी मुहैया करा रही है.

जम्मू-कश्मीर से मेल खाती है कुछ जिलों की परिस्थितिया

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में चंबा समेत कुछ जिलों की जलवायु परिस्थितियां जम्मू-कश्मीर से मेल खाती है. इसी को देखते हुए राज्य सरकार उन जिलों में लैवेंडर की खेती को प्रोत्साहित करने करने के लिए आगे आई है. लैवेंडर एक खुशबुदार फूल होता है. इसके साथ-साथ इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण भी होता है. इसलिए इसकी डिमांड हाई रहती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here