खेती के लिए जन जागरुकता व्याख्यान आयोजित :हम स्वस्थ तभी रहेंगे जब पर्यावरण शुद्ध होगा

0
121

मोहनपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, जीएमआरडी कॉलेज मोहनपुर के तत्वावधान में छठे दिन योग, आसन व प्राणायाम से प्रारम्भ हुआ। शिविर में सभी वॉलंटियर्स को योगाचार्य रमेश सिंह ने सभी स्वयंसेवकों को योगाभ्यास करवाया। प्रथम सत्र के कार्यक्रम में पर्यावरणविद वशिष्ठ राय वशिष्ठ ने शिविर में स्वयंसेवकों को उन्मुख करते हुए कहा कि हमें यदि विकास के मार्ग पर आगे बढ़ना है, स्वस्थ समाज व सम्मुन्नत राष्ट्र बनाना है तो सबसे पहले हमें स्वस्थ रहना होगा। हम स्वस्थ तभी रहेंगे जब पर्यावरण शुद्ध होगा। अतः प्रकृति,पर्यावरण को बचाने के लिए प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी।

पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त कराना ही वर्तमान में मुख्य मानव धर्म है। इसके बाद सभी वॉलंटियर्स, डॉ लक्ष्मण यादव, पप्पू कुमार, रजनीश कुमार, विक्रम कुमार, बबलू कुमार आदि ने पौध रोपण में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। दूसरे सत्र में मशरूम विशेषज्ञ पप्पू कुमार ने कहा कि आज बदलते समय के अनुसार जिस तरह आज जलवायु परिवर्तन हो रहा है, इनके अनुकूल कृषि कार्य करना चाहिए। भारत कृषि प्रधान देश है। मौके पर मठ के महंत अवध किशोर दास, सेवानिवृत्त शिक्षक वकील राय, अशेशर प्रसाद, राजू, विक्रम, बबलू,नवीन, कुंदन, बिटू,अभिनव आर्य आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here