किसानों को 5 लाख का लोन, क्रेडिट कार्ड की बढ़ाई लिमिट, बजट में किया ऐलान

0
295

वर्षा वर्मा

 

Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बजट में किसानों के लिए पिटारा खोल दिया। किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ा दी गई है। इसे 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है। यानी किसान अब 5 लाख रुपये तक का लोन ले सकेंगे। वहीं किसानों के कई बजट में और भी कई घोषणाएं की गई हैं। बिहार में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी बनेगा। साथ ही डेयरी और फिशरी के लिए 5 लाख रुपये तक का लोन मिलेगा। साथ ही यूरिया प्लांट खोलने का ऐलान किया है। इससे किसानों को कम दर पर यूरिया मिल सकता है।

 

किसानों के लिए कई घोषणाएं
बजट में किसानों के लिए कई घोषणाएं कीं। उच्च उपज वाले बीजों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय मिशन शुरू करने की घोषणा की कई। साथ ही कपास के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए भी ऐलान किया गया। वित्त मंत्री ने बजट भाषण में कहा कि कपास उत्पादन के लिए 5 वर्षीय मिशन शुरू किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने ईईजेड में मत्स्य पालन के सतत उपयोग के लिए एक प्रोजेक्ट पेश करने की भी बात कही।

 

ये भी पढ़े…

कैंसर मरीजों को मिली बड़ी राहत, टैक्स फ्री हुई 36 जीवन रक्षक दवाएं

मखाना की खेती पर फोकस
वित्त मंत्री ने बजट में मखाना की खेती पर भी फोकस रखा। उन्होंने ऐलान किया कि बिहार में मखाना बोर्ड का गठन होगा। मखाना बोर्ड के गठन से बिहार के किसानों को मखाने की खेती में मदद मिलेगी। इससे उनकी आय बढ़ सकती है और रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here