कैंसर मरीजों को मिली बड़ी राहत, टैक्स फ्री हुई 36 जीवन रक्षक दवाएं

0
325

वर्षा वर्मा

Budget: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2025-26 में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीज को राहत प्रदान की है। उन्होंने अपने बजट भाषण में ऐलान किया कि कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों से संबंधित 36 जीवन रक्षक दवाओं को टैक्स फ्री कर दिया जाएगा। इस पर लगने वाले कस्टम ड्यूटी को पूरी तरह से हटा दिया जाएगा। इसका नतीजा ये निकलेगा कि अब इन दवाओं पर कोई भी टैक्स नहीं लगेगा। मरीजों को टैक्स फ्री ये दवाइयां उपलब्ध कराई जाएगी।

 

जिला अस्पतालों में मुहैया कराई जाएगी ये सुविधा
मोदी सरकार 3.0 के पूर्ण बजट में सरकार का यह कदम स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है। सरकार के इस पहल से कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों से जुड़ी दवाएं अब सस्ती हो जाएगी। इसके अलावा, वित्त मंत्री ने कैंसर से जूझ रहे मरीजों के लिए एक और महत्वपूर्ण घोषणा की है। जिसमें सरकार अगले तीन सालों में सभी जिला अस्पतालों में डेकेयर कैंसर केंद्रों की स्थापना की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

 

ये भी पढ़े…

निर्मला सीतारमण… अगले हफ्ते आएगा नया इनकम टैक्स बिल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here