BJP में शामिल हुए आप के 8 विधायक, कल ही दिया था पार्टी से इस्तीफा

0
219

वर्षा वर्मा

Delhi Polls: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान को केवल चार दिन शेष बचे हैं। 5 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले राजधानी में बड़े-बड़े उलटफेर होते हुए नजर आ रहे हैं। इस कड़ी में जिन आठ विधायकों ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया था। वो सभी शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए।

किसी को नहीं दिया था आप ने टिकट
बता दें कि 24 घंटे पहले ही इन सभी ने आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार और भेदभाव का आरोप लगाकर पार्टी से इस्तीफा दिया था। इन सभी को आप से टिकट नहीं मिला था। जिसकी वजह से ये सभी नाराज चल रहे थे। जबकि आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि इन विधायकों पर भाजपा और कांग्रेस ने दबाव बनाया है।

 

ये भी पढ़े…

किसानों को 5 लाख का लोन, क्रेडिट कार्ड की बढ़ाई लिमिट, बजट में किया ऐलान

 

सोशल मीडिया पर वायरल वायरल हैं त्यागपत्र
पार्टी से इस्तीफा देने वाले अधिकांश विधायकों के त्यागपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इस्तीफा देने वाले कस्तूरबा नगर से विधायक मदन लाल का कहना था कि उन्होंने छह अन्य विधायकों के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल को अपने त्यागपत्र भी भेज दिए हैं। मदन लाल के अलावा इस्तीफा देने वाले आप विधायकों में भावना गौर (पालम), नरेश यादव (महरौली), रोहित महरौलिया (त्रिलोकपुरी), पवन शर्मा (आदर्श नगर), बीएस जून (बिजवासन) और राजेश ऋषि (जनकपुरी), गिरीश सोनी (मादीपुर) शामिल हैं। इनका दावा है कि पार्टी और उसके नेताओं ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया। जबकि वे वर्षों से ईमानदारी से काम कर रहे हैं।

 

भाजपा-कांग्रेस बना रही दबाव
आप विधायकों के इस्तीफा देने के बाद दो अन्य विधायक ऋतुराज झा और दिलीप पांडे मीडिया के सामने आए। इन दोनों विधायकों को भी इस बार उम्मीदवार नहीं बनाया गया है। दोनों विधायकों ने शुक्रवार को वीडियो जारी कर कहा कि भाजपा और कांग्रेस द्वारा पद का लालच देकर आम आदमी पार्टी छोड़ने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। झा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से भाजपा के लोग मुझे लगातार संपर्क कर रहे थे और कई तरह के प्रलोभन दे रहे थे कि आपको ये बना देंगे। दिलीप पांडे ने कहा कि मैं आम आदमी पार्टी में था, हूं और आगे भी रहूंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here