धरनई पंचायत में बंटा मास्क और साबुन, मुखिया ने किया ग्रामीणों को जागरूक

0
394

पंचायत खबर टोली
जहानाबाद: कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच पंचायत प्रतिनिधियों और ग्राम पंचायतों का योगदान इसके संक्रमण को रोकने में काफी अहम है। एक तरफ पंचायतों में दूसरे राज्यों से गांव लौटे प्रवासियों को क्वारंटाईन करने की व्यवस्था की गई, वहीं दूसरी ओर उन्हें राज्य सरकार द्वारा ये जवाब देही दी गई वे प्रति परिवार मास्क और साबुन बांट कर लोगों को कोरोना के खतरे के प्रति आगाह करें। यही कारण है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये सरकारी निर्देश पर मुखिया व जनप्रतिनिधियों द्वारा मास्क व साबुन का वितरण किया जा रहा है तथा लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क का उपयोग करने की सलाह दी जा रही है साथ ही साबुन से हाथ धोने के लिये जागरूक किया जा रहा है।

इस क्रम में जहानाबाद के मखदुमपुर के आदर्श ग्राम धरनई में पंचायत सरकार भवन सभागार में जिला पदाधिकारी जहानाबाद के निर्देशानुसार मास्क वितरण दिवस मनाया गया एवं ग्रामीणों को मास्क लगाकर चलने एवं बाहर जाने पर मास्क पहन कर बाजार जाए इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया गया।


इस मौके पर धरनई पंचायत के मुखिया अजय सिंह यादव द्वारा पूरे पंचायत में वार्ड सदस्यों रंजन कुमार, सुरेंद्र कुमार, आशा देवी के साथ सभी वार्ड सदस्य, आंगनवाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ता, एएनएम द्वारा मास्क वितरण का कार्यक्रम चलाया गया। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित मुखिय अजय सिंह यादव न अपने वार्ड सदस्यों से पूरे गांव विशेष रूप से अपने—अपने वार्ड में जागरूकता अभियान एवं ग्रामीणों को जागरूक करने का आग्रह किया। उल्लेखनीय है कि विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों के साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता सुनील यादव एवं अन्य गणमान्य लोग ने शिरकत किया। उल्लेखनीय है कि धरनई के मुखिया अजय सिंह यादव अपने पंचायत के विकास के लिए सतत रूप से प्रयत्नशील रहते हैं। इसके लिए उनकों कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है। इस कोरोना महामारी के दौरान वे लगातार अपने गांव में सक्रिय रहे हैं। कभी उन्होंने खुद ही साफ—सफाई की व्यवस्था संभाली तो कभी कवारंटाईन सेंटर पर सक्रिय दिखे। इसी क्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंचायती राज दिवस पर मुखिया अजय यादव से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात कर बाहर से गांव लौट रहे प्रवासियों की स्थिति के विषय में जानकारी चाही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here