वर्षा वर्मा
नई दिल्ली: दिल्ली के चुनावी घमासान के बीच अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया है। केजरीवाल ने कहा है कि अगर आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो छात्रों के लिए बस यात्रा फ्री कर दी जाएगी। केजरीवाल ने आगे कहा कि पिछली बार हमने महिलाओं को बस फ्री करने का वादा किया था। सरकार बनाने के बाद इसे पूरा किया। अब हम छात्रों के लिए काम करने जा रहे हैं। सरकार बनते ही दिल्ली में बस यात्रा फ्री कर दी जाएगी। अरविंद केजरीवाल ने यह घोषणा ऐसे वक्त में की है। जब बीजेपी दिल्ली चुनाव मे अपना संकल्प पत्र जारी करने जा रही है।
मेट्रो में 50 प्रतिशत रियायत के लिए पीएम को पत्र
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी बच्चों की पढ़ाई को लेकर प्रतिबद्ध है। हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। और कहा है कि दिल्ली में स्टूडेंट्स को मेट्रो किराए में रियायत मिले। केजरीवाल के मुताबिक दिल्ली मेट्रो में स्टूडेंट्स से सिर्फ 50 प्रतिशत किराया लिया जाए। जिससे उसे पढ़ाई करने में कोई दिक्कत न आए। केजरीवाल ने आगे कहा कि मेट्रो में किराए का फैसला केंद्र को ही करना है। इसलिए हम मोदी जी से इसकी गुहार लगा रहे हैं।
ये भी पढ़े…
Bjp ने की अंतिम सूची जारी, बुराड़ी विधानसभा जेडीयू के कोटे में…
पूर्वांचलियों को लेकर बीजेपी पर साधा निशाना
पूर्वांचली वोटर्स को लेकर अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा- पूर्वांचली समाज के लिए आम आदमी पार्टी के मन में बहुत सम्मान है। यूपी बिहार से पढ़ाई लिखाई और रोजगार के लिए आते हैं और फिर यही अपना घर बना लेते हैं। लेकिन बीजेपी उनका तिरस्कार करती है। आज बीजेपी का संकल्प पत्र है। बीजेपी बता दें कि पूर्वांचली समाज के लिए पिछले 10 सालों में क्या काम किए? मैं गिनवा सकता हूं। ऋतुराज झा को नेशनल टीवी चैनल पर गाली दी। ऐसा लग रहा था कि पूरे समाज के लिए भाजपा के मन में तिरस्कार है। भाजपा ने 5 पूर्वांचली उम्मीदवारों को टिकट दिया जबकि हमने 12 को दिया है।
