Bjp ने की अंतिम सूची जारी, बुराड़ी विधानसभा जेडीयू के कोटे में…

0
262

वर्षा वर्मा

 

Bjp Candidate list:  द‍िल्‍ली चुनाव के ल‍िए बीजेपी ने चौथी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने बाबरपुर व‍िधानसभा सीट से अनिल वशिष्ठ को कैंड‍िडेट बनाया है। पहले माना जा रहा था क‍ि बीजेपी इस सीट से नूपुर शर्मा को मैदान में उतार सकती है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक,उनके नाम पर चर्चा नहीं हुई।

 

 

बीजेपी ने ग्रेटर कैलाश व‍िधानसभा सीट से श‍िखा राय को ट‍िकट द‍िया है। इनका मुकाबला आम आदमी पार्टी के प्रत्‍याशी और मंत्री सौरभ भारद्वाज और कांग्रेस के गर्वित सांघवी से होगा। शाहदरा से संजय गोयल उम्‍मीदवार बनाए गए हैंं तो वहीं द‍िल्‍ली कैंट से भुवन तंवर कैंड‍िडेट होंगे।

 

 

ये भी पढ़े…

तिमारपुर से लोकेंद्र चौधरी और रोहतास नगर से सुरेश चौहान को मिला कांग्रेस का टिकट…

 

 

संगम विहार से चंदन को टिकट
इनके अलावा संगम विहार से पार्टी ने चंदन कुमार चौधरी को ट‍िकट द‍िया है। पूनम शर्मा वजीरपुर से प्रत्‍याशी होंगी। बवाना सुरक्ष‍ित सीट से रवींद्र कुमार उम्‍मीदवार बनाए गए हैं। त्रिलोकपुरी से रव‍िकांत उज्‍जैन चुनावी मैदान में होंगे। गोकुलपुर से प्रवीण निमेष को कैंड‍िडेट बनाया गया है।

 

जेडीयू ने बुराड़ी से कैंड‍िडेट उतारा
इस बीच नीतीश कुमार की पार्टी भी द‍िल्‍ली के चुनावी मैदान में कूद चुकी है। जेडीयू ने पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार को बुराड़ी से प्रत्याशी बनाया है। जेडीयू ने ये भी साफ क‍िया कि वह सिर्फ एक सीट पर ही विधानसभा चुनाव लड़ेगी। जेडीयू बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here