दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच ‘मोमो’ खाते दिखे केजरीवाल

0
343

वर्षा वर्मा

 

​delhi election: दिल्ली ​विधानसभ चुनाव 2025 ​के लिए वोटिंग का समय धीरे—धीरे करीब आता जा रहा है। सभी राज​नीतिक ​दल अपनी—अपनी तैयारियों मे जुटे हुए हैं। इन सब के बीच आम आदमी पार्टी के सयोंजक अरविंद केजरीवाल भी जमकर चुनाव प्रचार कर हैं। केजरीवाल रविवार को भी चुनाव प्रचार करते दिखे। इस दौरान केजरीवाल सड़क किनारे एक दुकान पर ‘वेज मोमो’ का स्वाद लेने के लिए भी रूके।

 

AAP ने शेयर किया वीडियो
आम आदमी पार्टी ने अपने X हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में अरविंद केजरीवाल अपने समर्थकों के बीच स्टीम्ड मोमो खा रहे हैं। जब विक्रेता ने केजरीवाल से पूछा कि चटनी खाते हो?’ तो उन्होंने कहा नहीं। इस वीडियो को शेयर करते हुए AAP ने लिखा- “दिल्लीवालों और मोमो का रिश्ता थोड़ा गहरा है। नई दिल्ली विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान एक मोमो वाले भाई ने दिल्ली के बेटे अरविंद केजरीवाल को रोककर खिलाये मोमो।”

 

ये भी पढ़े…

केजरीवाल की बड़ी घोषणा, अब किराएदारों को भी मिलेगा फ्री बिजली पानी का लाभ

 

नई दिल्ली से चुनाव लड़ रहे केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल नयी दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के उम्मीदवार संदीप दीक्षित से है। बता दें कि अरविंद केजरीवाल नयी दिल्ली सीट से साल 2013 से लगातार चुनाव जीत रहे हैं।

 

कब है दिल्ली में चुनाव?
दिल्ली विधानसभा का चुनाव त्रिकोणीय हो गया है। यहां आम आदमी पार्टी, भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला है। कांग्रेस भी पूरे दमखम से चुनाव मैदान में उतर रही है। दिल्ली में 70 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव एक ही चरण में संपन्न कराया जाएगा। चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 5 फरवरी 2025 की तारीख को होगी। वहीं, चुनाव का परिणाम 8 फरवरी 2025 को जारी किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here