पीएम योगी ने हेलिकॉप्टर से देखा पूरा महाकुंभ, संगम क्षेत्र में साधु-संतों से की मुलाकात

0
256

वर्षा वर्मा

 

Mahakumbh 2025:  सीएम योगी आदित्यनाथ आज प्रयागराज के दौरे पर हैं। रविवार को प्रयागराज पहुंचे सीएम योगी ने हेलिकॉप्टर से महाकुंभ मेला क्षेत्र का जायजा लिया। साथ ही वह अफसरों के साथ मीटिंग भी करेंगे। इस दौरान, मौनी अमावस्या यानी 29 जनवरी के दिन जब 8 से 10 करोड़ श्रद्धालु मेला क्षेत्र में पहुंचेंगे। तो भीड़ को व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से कैसे संभालना है। इस पर चर्चा होगी। इसके अलावा, 22 जनवरी को महाकुंभ के दौरान होने वाली कैबिनेट मीटिंग की तैयारियों और प्रधानमंत्री मोदी तथा राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

 

 

27 जनवरी को प्रयागराज आएंगे गृहमंत्री शाह
महाकुंभ में अब तक कुल 8 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं। रविवार को दोपहर 12 बजे तक 31 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। 27 जनवरी को गृहमंत्री अमित शाह भी कुंभ आएंगे।

 

ये भी पढ़े…

महाकुंभ, गणतंत्र दिवस से ISRO तक… 2025 की पहली ‘मन की बात’ में PM मोदी की 5 बड़ी बातें

100 महिला साधु बन रहीं हैं नागा संन्यासी
महाकुंभ में धार्मिक अनुष्ठान भी चल रहे हैं। 100 महिला साधु नागा संन्यासी बन रहीं हैं। रविवार को नागा साधु बनने वाली महिलाएं संगम घाट पर अपने केश कटवाए। इसके बाद जीते जी खुद का पिंडदान किया। अपनी सात पीढ़ियों का भी पिंडदान किया है। संगम पर 17 पिंड बनाए, जिनमें से 16 उनकी सात पीढ़ियों के थे और एक उनका खुद का था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here