वर्षा वर्मा
Delhi Election 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव का माहौल गर्मा चुका है और सभी प्रमुख राजनीतिक दल चुनावी मैदान में हैं। चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपनी एक बड़ी बैठक बुलाई है। इस बैठक में पार्टी के सभी चुनावी उम्मीदवारों को बुलाया गया है। ताकि आगामी चुनावों के लिए रणनीति बनाई जा सके। सोमवार को दिल्ली भाजपा कार्यालय में आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी के प्रचार को लेकर रणनीति बनाने पर है। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पार्टी के दिल्ली प्रभारी विजयंत पांडा भी बैठक में मौजूद रहे।
बीजेपी क्यों कर रही है बैठक
सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में चुनाव प्रचार की रणनीति पर गहरी चर्चा की गई है। इसके साथ ही, भाजपा नेता उम्मीदवारों के साथ विधानसभा चुनाव में जीत की रणनीति पर भी विचार किया। इस बैठक का उद्देश्य आगामी चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने के लिए एक ठोस और प्रभावी योजना बनाना है।
ये भी पढ़े…
दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच ‘मोमो’ खाते दिखे केजरीवाल
दिल्ली विधानसभा चुनाव
दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी से हो रहा है। दिल्ली चुनाव में वोटिंग एक ही दिन होगी। इसके नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला हो रहा है। तीनों दलों ने करीब-करीब अपने प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर लिए हैं। इसकी घोषणा की जा चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि इस बार चुनाव में कांटे की टक्कर हो सकती है।
