‘जीवन रक्षा योजना’ के तहत दिल्लीवासियों के लिए 25 लाख का बीमा, कांग्रेस की दूसरी गारंटी

0
257

वर्षा वर्मा

 

Delhi Elections:  दिल्ली में महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की मदद वाली प्यारी दीदी योजना के बाद कांग्रेस ने आज अपनी दूसरी गारंटी लॉन्च कर दी है। इस गारंटी के तहत हर दिल्लीवासी को 25 लाख का बीमा मिलेगा। कांग्रेस ने इस गारंटी का नाम जीवन रक्षा योजना रखा है। पार्टी ने 6 जनवरी को अपनी पहली गारंटी लॉन्च की थी। आज इस योजना या कहें दूसरी गारंटी लॉन्च के दौरान राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत काजी निजामुद्दीन और कांग्रेस दिल्ली अध्यक्ष देवेंद्र यादव मौजूद थे।

 

क्या है कांग्रेस की दूसरी गारंटी?
कांग्रेस दिल्ली चुनाव के लिए 5 गारंटी लेकर आई है जिसे वह 6 जनवरी से 11 जनवरी के बीच एक-एक कर लॉन्च करेगी। 6 जनवरी को प्यारी दीदी योजना के बाद आज ‘जीवन रक्षा योजना’ को लॉन्च किया गया है। इसके तहत हर दिल्लीवासी को 25 लाख रुपये तक का बीमा मिलेगा। इस बाबत गारंटी लॉन्च से पहले ऐसी सुगबुगाहट थी कि ऐसी कोई योजना लेकर कांग्रेस सरकार आ सकती है। कांग्रेस और AAP इस बार अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं।

ये भी पढ़े…

दिल्ली में कांग्रेस ने किया ‘प्यारी दीदी योजना’ का ऐलान, महिलाओं को 2500 रूपये देने का वादा

 

पहली गारंटी प्यारी दीदी योजना
कांग्रेस ने 6 जनवरी को अपनी पहली गारंटी प्यारी दीदी योजना लॉन्च की थी। इस योजना के तहत दिल्ली की हर महिला को हर महीने 2500 रुपये की मदद दी जाएगी। कांग्रेस का कहना है कि अगर पार्टी आगामी दिल्ली चुनाव जीतती है। तो इस योजना को तुरंत लागू कर दिया जाएगा और महिलाओं के खाते में 2500 सीधे भेजे जाएंगे। कांग्रेस की ये गारंटियां आम आदमी पार्टी की गारंटियों के लिए एक चुनौती साबित हो सकती हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here