बैंक आॅफ बड़ोदा के साथ मिलकर इफको द्वारा किसानों के लिए को-ब्रांडेड-कार्ड का तोहफा

0
780

संतोष कुमार सिंह
पहले  चरण में यह सुविधा चार राज्यों , उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं बिहार में शुरू की गई है। दो लाख किसानों को मिलेगा को-ब्रांडेड-कार्ड।

 नयी दिल्ली: प्रधान मंत्री  नरेंद्र मोदी के डिजिटल इण्डिया कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए किसानों की सहकारी संस्था इफको ने बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ मिलकर को-ब्रांडेड कार्ड योजना शुरू की है।   पहले  चरण में यह सुविधा चार राज्यों , उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं बिहार में शुरू की गई है। जल्द ही इसे योजना को पूरे देश में लागू किया जाएगा। इन इलाकों के किसान अंतर्गत देश के किसानों में नगदीरहित लेनदेन प्रणाली जुड़ सकेंगे।

राजधानी स्थित इफको सदन में आयोजित एक कार्यक्रम में इस योजना की शुरूआत करते हुए इफको निदेशक (मानव संसाधन एवं विधि), राजेन्द्र प्रसाद सिंह एवं बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक  पी. एस. जयकुमार ने मेरठ मण्डल के 51 कृषकों को को-ब्रांडेड कार्ड वितरित किया।  कार्यक्रम की आध्यक्षता कर रहे  राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने उपस्थित किसान भाइयों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में इफको से जुड़कर को-ब्रांडेड कार्ड ग्रहण कर एक माह में ब्याज मुक्त नगदीरहित लेनदेन प्रणाली का लाभ उठाएं।  उन्होने यह भी बताया कि इफको किसानों को उनकी आवश्यकतानुसार सभी प्रकार के कृषि निवेशों की व्यवस्था जिसमें रासायनिक खादों के अतिरिक्त  सभी प्रकार के जैव उर्वरक, जल विलेय उर्वरक, कृषि रसायन, सूक्ष्म पोषक तत्व, सागरिका(ग्रोथ प्रमोटर) आदि उचित कीमत पर किसानों को उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है।  शीघ्र ही अनेक प्रकृतिक उत्पाद इस श्रंखला में शामिल किए जाएंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक पी. एस. जयकुमार ने  किसानों को भरोसा दिलाया कि नगदीरहित प्रणाली को विकसित करने के लिए यथा संभव सहायता कर इस योजना को सफल बनाएँगे एवं अपनी सह-संस्था के साथ मिलकर किसानों की हर संभव मदद करेंगे।
कहां से प्राप्त कर सकते हैं कार्ड
ये कार्ड सभी कृषक जो इफको के किसान सेवा केंद्र/सहकारी समितियां/इफको ई-बाज़ार/आईएफ़एफ़डीसी केंद्र से उर्वरक क्रय करते हैं, उस केंद्र की संस्तुति पर प्राप्त कर सकते हैं।  इस व्यवस्था के अंतर्गत प्रथम लेनदेन के समय 100/- रुपये मात्र से बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता उसी केंद्र पर आधार कार्ड द्वारा खोला जाएगा।   कार्ड धारक किसान 2500/- रूपये का कृषि निवेश बिना कोई भुगतान किए कार्ड से प्राप्त कर सकता है।


को-ब्रांडेड कार्ड..अन्य विशेषता :
1.    इस कार्ड से प्राप्त किए गए कृषि निवेश पर एक माह का ब्याज निशुल्क है।  यदि किसान खाद खरीद की तिथि से एक माह के अंदर भुगतान कर देता है तो कोई ब्याज देय नहीं होगा तथा भुगतान के पश्चात फिर से कृषि निवेश खरीदने का पात्र  बन जाएगा ।  इस प्रकार वर्ष में कई बार किसान नगदीरहित लेनदेन बिना ब्याज के कर सकेगा।
2.    किसान के खाते में जमा धनराशि के विरुद्ध यदि वो चाहे तो जमा धनराशि से अधिक मूल्य का कृषि निवेश भी कृय कर सकता है।
3.    यदि किसान एक माह के अंदर भुगतान नहीं कर पाएगा तो उसको 8.60 प्रतिशत की दर से विलम्बित अवधि के लिए ब्याज देना होगा।
4.    इसके अलावा कार्ड के माध्यम से कृषि निवेश की खरीद पर दुर्घटना बीमा की व्यवस्था भी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here