
Skin Care: लड़कियां अपनी स्किन को चमकाने के लिए न जाने कितने महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रटीमेंट्स करवाती है। मगर स्किन वैसी की वैसी ही दिखती है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि विटामिन ई ऑयल को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाकर आप अपनी त्वचा के खोए हुए निखार को वापस पा सकती है। विटामिन ई आपकी स्किन के लिए अमृत का काम करता है। यह स्किन से दाग-धब्बे और झाइयों को हटाकर स्किन को गोरा और टाइट बनाता है। यह आपकी त्वचा को नमी और पोषण भी देता है। विटामिन ई त्वचा के लिए बहुत उपयोगी है। तो आइए जानते है कि विटामिन ई ऑयल का इस्तेमाल करने का तरीका और त्वचा के लिए क्यों है फायदेमंद।
ऐसे बनाएं फेस पैक
नेचुरल फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में विटामिन ई ऑयल निकाल लीजिए। अब उसमें एलोवेरा जेल और गुलाब जल भी डाल दीजिए। फिर इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके तैयार कर लीजिए। आप का फेस पैक बन कर तैयार है।
ये भी पढ़े…
बढ़ते वजन से हैं परेशान..तो पिएं अजवाइन की चाय, होगा वेट लॉस…और पाचन होगा मजबूत
इस्तेमाल करने का तरीका
सबसे पहले आप अपने चेहरे को अच्छी तरह धो लें। फिर इस नेचुरल पेस्ट को अपने चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। रात में सोने से पहले इस पेस्ट से अपने चेहरे की मसाज जरूर करें। अगली सुबह आप फेस वॉश कर सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप इस नेचुरल मिक्सचर को एक हफ्ते में एक से दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।
क्यो है त्वचा के लिए फायदेमंद
विटामिन ई त्वचा के लिए बहुत फ़ायदेमंद है। यह आपकी त्वचा को चमकदार बनाता है। और आपकी त्वचा को चिकना और स्वस्थ बनने में मदद करता है। विटामिन ई मूल रूप से एक तेल में घुलनशील एंटीऑक्सीडेंट है। जो आपकी त्वचा की रंगत को काफी हद तक सुधारा सकता है। स्किन के डेड सेल्स को हटाने के लिए भी इस पेस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप दाग-धब्बों से परेशान है। तो इस नेचुरल पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

