त्वचा का निखार रखना चाहते है बरकरार,तो ऐसे करें एलोवेरा जेल का इस्तेमाल

0
75

पूजा श्याम देव

 

skin care tips:  सर्दियों में रूखी-बेजान त्वचा से चेहरे ​की चमक कही खो जाती है। खुबसूरती वापस पाने के लिए कई महंगे-महंगे केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करते है। लेकिन आपको बता दें कि प्राकृतिक गुणों से भरपूर एलोवेरा जेल अपनी केयर स्किन रूटीन में इस्तेमाल करें। क्योंकि आप​की देखभाल से ही आपके चेहरे की चमक दुबारा वापस लौट सकती है।

 

 

एलोवेरा जेल एक प्राकृतिक पदार्थ है। जो एलोवेरा पौधे की पत्तियों से निकाला जाता है। इसका उपयोग सदियों से त्वचा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता रहा है। एलोवेरा जेल में कई प्रकार औषधीय गुण होते हैं। जो इसे त्वचा और स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद बनाते हैं।

 

 

हालांकि आप सोने से पहले हर रोज रात को एलोवेरा जेल अप्लाई करते है। तो महज एक ही हफ्ते के अंदर आपकी त्वचा मुलायम हो जाएगी। लगाने से पहले फेस को अच्छी तरह से धोकर सुखा लेना चाहिए। फिर आपको अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल 30 मिनट तक लगा कर छोड़ दें। और फिर साफ पानी से चेहरा धोये। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप इसे हफ्ते में तीन दिन इस्तेमाल कर सकते है।

 

 

एलोवेरा जेल एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। और मॉइस्चराइजिंग गुणों से भरपूर एलोवेरा जेल आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकता है। आपको सर्दियों में एलोवेरा जेल को अपने स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करना चाहिए।

 

ये भी पढ़े…

 

अपनाएं ये घरेलू नुस्खे.. घर पर बनाएं नेचुरल फेस सीरम,चमकने लगेगी आपकी त्वचा

 

 

एलोवेरा जेल त्वचा को हाइड्रेट करने, जलन को शांत करने और घाव भरने में मदद करता है। यह मुंहासों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी एलोवेरा जेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। एक्जिमा और सोरायसिस जैसी त्वचा संबंधी समस्याओं के इलाज में भी उपयोगी है। इसके अलावा गर्मियों में अक्सर लोगों की त्वचा टैन हो जाती है। इस समस्या को दूर करने के लिए भी आप एलोवेरा जेल को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। एलोवेरा जेल आमतौर पर सुरक्षित होता है। लेकिन कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है। इसलिए ध्यान से इस्तेमाल करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here