पूजा श्याम देव
Skin care: सर्दियों में हमारी त्वचा मुख्य रूप से रूखी हो जाती है। इसकी वजह कम नमी के स्तर वाला शुष्क वातावरण और खराब लाइफस्टाइल बढ़ता प्रदूषण और गलत खानपान के कारण सेहत के साथ-साथ स्किन पर भी बुरा असर पड़ता है। इतना की कम उम्र में ही चेहरे पर झुर्रियां पड़ने लगती है। चेहरा बेजान सा नजर आने लगता है। ऐसे में बेहतर स्किन पाने के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स में हजारों रुपए खर्च कर देते हैं। मार्केट में कई तरह के एंटी एजिंग सीरम उपलब्ध होते है। उनमें से आपकी स्किन को कौन सा सूट करें यह कहना थोड़ा मुश्किल है। अगर आप चाहें तो मार्केट से महंगा एंटी एजिंग सीरम खरीदने से बेहतर घर पर ही बनाऐं एलोवेरा नेचुरल फेस पैक इससे आपकी स्किन में नेचुरल निखार आएगा। इसके साथ ही आपकी स्किन स्मूथ और ग्लोइंग हो जाएगी।
एलोवेरा फेस सीरम
चेहरे का सीरम बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरे में 1 चम्मच चावल का पानी लें और उसमें एक टीस्पून एलोवेरा का पल्प और 5-6 बूंद बादाम का तेल डालकर अच्छी तरह इन सभी सामग्रियों को मिक्स करें।
इसके बाद इस सीरम को आप एक एयर टाइट कंटेनर में रख लें। इस सीरम को आप फ्रिज में रखें। रात को सोने से पहले रोजाना अपने चेहरे पर लगाएं। इस सीरम को चेहरे पर लगाने से कील-मुहांसों से भी निजात दिलाने में मदद मिलेगी।
हालंकि कुछ लोगों को एलोवेरा से एलर्जी हो सकती है। यदि आपको एलोवेरा का उपयोग करने के बाद कोई जलन या लालिमा का अनुभव होता है। तो इसका उपयोग बंद कर दें। एलोवेरा फेस सीरम का उपयोग करने से पहले हमेशा अपनी त्वचा के एक छोटे से क्षेत्र पर परीक्षण करें।
ये भी पढ़े…
चेहरे को चमकदार बनाने के लिए अपनाएं घरेलू नुस्खे, चमक उठेगी त्वचा
एलोवेरा फेस सीरम एक प्राकृतिक और प्रभावी स्किनकेयर उत्पाद है। यह त्वचा को हाइड्रेट करने, शांत करने, ठीक करने और जवां बनाने में मदद करता है। एलोवेरा स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। इसका कूलिंग गुण स्किन से एक्ने को कम करता है। बादाम का तेल स्किन के लिए बेहद असर साबित है। चावल का पानी आपके स्किन को हाइड्रेट करता है। एलोवेरा का फेस सीरम एक लोकप्रिय और प्रभावी स्किनकेयर उत्पाद है।

