सोने से पहले चेहरे पर लगाऐं वैसलीन, स्किन से जुड़ी इन समस्याओं से पाएं छुटकारा

0
274

पूजा श्याम देव

 

अगर आपकी स्किन बहुत ज़्यादा ड्राई है। तो आपको अपनी स्किन केयर रूटीन में वैसलीन का इस्तेमाल ज़रूर करना चाहिए। यह स्किन को हाइड्रेट रखती है। साथ ही डलनेस से भी छुटकारा दिलाने में मदद करती है। अगर आप रात को सोने से पहले वैसलीन का इस्तेमाल करते हैं। तो स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

 

 

 

क्या है वैसलीन 
वैसलीन, जिसे पेट्रोलियम जेली के नाम से भी जाना जाता है। एक मोमी पदार्थ जैसा है। जो त्वचा को नमीयुक्त रखने में मदद करता है। यह त्वचा पर एक सुरक्षात्मक परत बनाता है। जो नमी को बाहर निकलने से रोकता है। साथ ही वैसलीन एक मॉइस्चराइज़र का भी काम करता है। और स्किन का हाइड्रेशन बनाए रखता है। साथ ही ड्राई और डल स्किन से छुटकारा दिलाने में वैसलीन बेहद कारगर है। इसके इस्तेमाल से स्किन ग्लोइंग और हेल्दी बनती है।

 

 

रात में सोने से पहले चेहरे पर वैसलीन का इस्तेमाल करने से ड्राई और डल स्किन से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। वैसलीन में मौजूद पेट्रोलियम जेली स्किन को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। और स्किन को सॉफ्ट और स्मूद बनाता है।

 

 

वैसलीन फटे और सूखे होंठों को ठीक करने में मदद करता है। आपके होंठों के लिए वैसलीन अमृत समान है। इस मौसम में वैसलीन फटे और सूखे होंठों को ठीक करने में मदद करता है। यह होठों को नमी प्रदान करता है। और उन्हें नरम बनाता है। इसलिए रात में सोने से पहले वैसलीन का इस्तेमाल करें। अगर आपकी एड़ियां फ़टी है तो उस पर भी वेसिलीन लगाएं। इससे कुछ ही दिनों में फ़टी एड़ियां ठीक हो जाएगी।

 

ये भी पढ़े…

 

अपनाएं ये घरेलू नुस्खे.. घर पर बनाएं नेचुरल फेस सीरम,चमकने लगेगी आपकी त्वचा

 

वैसलीन का इस्तेमाल करने के लिए, पहले अपने चेहरे को धो कर अच्छी तरह साफ करें और फिर वैसलीन को अपने चेहरे पर लगाएं। वैसलीन को अपने चेहरे पर समान रूप से फैलाएं और फिर सूखे हाथों से अपने चेहरे की मालिश करें। फिर अपने चेहरे को गर्म पानी से धो लें और फिर साफ तौलिये से सुखाएं। ऐसे ही दिन में कई बार आप इसे कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here