प्रकृति के अनुरूप खाद्य पदार्थ को अपने आहार में शामिल करके लंबा एवं स्वस्थ जीवन जीने में मदद मिल सकती है। कुछ शोधकर्ताओं ने ऐसा दावा किया है कि पर्यावरण के अनुरूप आहार अपना कर आप गंभीर बीमारियों के खतरे को 25% तक कम कर सकते हैं। शोधकर्ताओं ने शोध में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का तीन दशक तक निरीक्षण किया। जिसके बाद वे इस नतीजे पर पहुंचे।
शोधकर्ताओं ने मानव के स्वास्थ्य और पर्यावरण के अनुकूल कुछ आहारों की पहचान की। जिसमें साबुत अनाज बिना स्टार्च वाली सब्जियां, फल और ड्रायफ्रूट आदि को शामिल किया।
शोधकर्ताओं के अनुसार अंडे, रेड और प्रसंस्कृत मांस मानव के लिए किसी भी तरह से अनुकूल नही हैं।
शोध से पता चला कि स्वास्थ्य व पर्यावरण के अनुकूल भोजन कैंसर, हृदय रोग, सांस संबंधी बीमारियों और तंत्रिका संबंधी समस्याओं को भी कम करते हैं।
शोध दल ने बताया कि 1986 से 2018 तक किए गए अध्ययन में अमेरिका के एक लाख प्रतिभागियों का आंकड़ा जुटाया गया। इनमे से 47000 लोगों की मृत्यु हो गई। जिनकी मृत्यु हुई उनमें ज्यादातर ऐसे लोग थे जो पर्यावरण के अनुकूल आहार कम लेते थे या तो नही लेते थे। जितने लोग 2018 तक जीवित थे उनमें से ज्यादातर पर्यावरण के अनुकूल आहार अपने भोजन में शामिल करते थे।
इस शोध ने यह सिद्ध किया कि पृथ्वी के अनुकूल आहार मृत्यु दर के जोखिम को कम करने से जुड़े हैं। अतः मानव पर्यावरण के अनुरूप आहार प्रणाली को अपना कर अपने और पर्यावरण दोनो का भला कर सकता है।
