दिल्ली-NCR में बाढ़ के बाद ‘आई फ्लू’ का कहर, लक्षण और बचाव

0
218

नई दिल्ली: मॉनसून के समय डेंगू और अन्य कई तरह की संक्रामक बीमारियां फैलने लगती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही है। दिल्ली में बाढ़ आने के बाद कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। अक्सर ऐसा ही होता है कि बाढ़ के बाद कई तरह की संक्रामक बीमारियाँ फैलने ही लगाती हैं। दिल्ली-एनसीआर में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है। डेंगू मानसून और उसके बाद तेजी से फैलने वाली बीमारी है। इस संक्रामक बीमारी ने पिछले कुछ सालों में दिल्ली में बहुत कहर बरसाया है। हालाँकि इस समय एक बीमारी जो दिल्ली में तेजी से फ़ैल रही है, वह है, ‘आई फ्लू’। इन दिनों दिल्ली एनसीआर में आई फ्लू के मरीज लगभग हर तीसरे घर में पाए जा रहे हैं। आई फ्लू को कंजंक्टिवाईटिस या पिंक आई के नाम से भी जाना जाता है। आंखें लाल हो जाना और आंखों में सूजन के साथ दर्द होना इस बीमारी की मुख्य पहचान है।

दरअसल यह बीमारी पिछले एक सप्ताह में बहुत तेजी से फैली है। हर 3 में से एक व्यक्त इस बीमारी से पीड़ित है। डॉक्टरों का कहना है कि पहले की तुलना में अब आई फ्लू के मरीजों की संख्या में 50-60 फिसदी बढ़ोतरी हुई है। वैसे तो यह बीमारी हर उम्र के लोगों में पाई जा रही है, लेकिन ज्यादातर बच्चे इस बीमारी से संक्रमित हो रहे हैं। स्कूलों से यह बीमारी बहुत तेजी से फ़ैल रही है और कई अध्यापक भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसको देखते हुए शिक्षक संगठनों ने स्कूलों को फिलहाल अस्थायी तौर पर कुछ समय के लिए बंद करने की मांग भी की है।

आई फ़्लू के लक्षण

आई फ्लू मानसून के समय वातावरण के आर्द्रता के कारण तेजी से फैलता है। आंख लाल या गुलाबी होना, आंखों में सूजन होना, आंख से पानी गिरना और आंख में दर्द रहना इस बीमारी के प्रमुख लक्षण हैं। यह बीमारी आंखों के सफेद वाले हिस्से में होता है। बता दें कि आई फ्लू एक ऐसा इंफेक्शन है जो एक आंख से शुरु होकर दूसरी आंख में भी फैल जाता है। लोगों का ऐसा मानना है कि संक्रमित व्यक्ति की आँखों में देखने से ये बीमारी देखने वाले को भी हो जाती है। लेकिन इसकी कोई वैज्ञानिक पुष्टि नहीं है। यह बीमारी संक्रामक है अतः संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बीमारी फैलने का खतरा रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here