आलू खुदाई यंत्र है किसानों के लिए उपयोगी, घंटों का काम मिनटों में होगा पूरा

0
161
पूजा श्याम देव

 

Potato Farming: रबी सीजन की फसलें कटाई के लिए तैयार हो ग​ई हैं। रबी सीजन में फसलों की बुवाई, ठंडे मौसम में होती है। इस सीजन में होने वाली कुछ खास फसल है। गेहूं, चना, मटर, जौ, सरसों आदि जैसी फसलों की बुवाई की जाती है। रबी सीजन की खास फसलों मे आलू भी शामिल है। आलू की खुदाई भी इसी समय शुरू हो जाती है। आलू की अच्छी देखभाल के बाद आलू की खुदाई किसानों के लिए बड़ी मेहनत का काम होता है। इस काम में कई तरह की सावधानियां रखने के साथ-साथ काफी समय और मेहनत भी लग जाती है। ऐसे मे किसानों के लिए एक खास मशीन पोटैटो डिगर है। जिसका इस्तेमाल कर के किसान आलू उगाने से लेकर आलू की कटाई कर सकते है। ये मशीन किसानों के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकती है।

 

 

क्या है पोटैटो डिगर मशीन
खेती के क्षेत्र में कई नए-नए यंत्रों का इस्तेमाल किया जाने लगा है। आलू की खुदाई के लिए पोटैटो डिगर मशीन का उपयोग कर सकते है। हालांकि देश के ज्यादातर किसानों को इस मशीन के बारे में कोई जानकारी नहीं है। कि पोटैटो डिगर मशीन का उपयोग आलू की बुवाई और कटाई के लिए किया जाता है। इस मशीन को ट्रैक्टर की मदद से खेतों में चलाया जाता है। इसमें नोज ब्लेड लगी होती है। जो मिट्टी से आलू को जल्दी बाहर निकाल कर खुदाई को आसान बनाती है।

 

ये भी पढ़े…

खेती में लागत ज्यादा और आमदनी कम, पुरी मेहनत के बाद भी क्यों है महिला किसानों का हाथ खाली

 

क्या है मशीन की खासियत
इस पोटैटो डिगर से एक दिन में तकरीबन 6-8 एकड़ क्षेत्रफल की आलू खुदाई की जा सकती है। पोटैटो डिगर इस मशीन को किसी भी तरह की मिट्टी में चलाया जा सकता हैं। इस मशीन में लगी नोज ब्लेड्स टाइट मिट्टी में जाकर आसानी से आलू बाहर निकाल देती है। जिस से आलू को खेतों से उठाने में भी आसानी होती है। इसके अलावा इन ब्लेड्स की खासियत है। कि आलू डैमेज नहीं होता है।

 

मशीन चलाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
पोटैटो डिगर मशीन को चलाने से पहले आप खेतों की सिंचाई ​ना करें। इस मशीन से खुदाई करने जा रहे हैं। तो लगभग 15 दिन पहले खेत की सिंचाई रोक दें। हमने ऊपर बताया कि ये मशीन ट्रैक्टर से जोड़ कर चलाई जाती है। गीली खेत में ट्रैक्टर फंस सकता है। इसलिए खेतों को सूखा रखें। खेत सूखा होने से आलू के छिलके भी सख्त होंगे जिससे डैमेज नहीं ​होंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here