बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम-खांसी से हैं परेशान तो ये हैं रामबाण

0
136
कांता श्री

नई दिल्ली: बदलते मौसम के दिनों में सर्दी-जुकाम का खतरा काफी बढ़ जाता है। बैक्टीरिया और वायरल इन्फेक्शन बरसात के इस मौसम में तेजी से फैलते हैं जिससे कई लोगों को डॉक्टर के पास जाने की नौबत आ जाती है। लेकिन कुछ घरेलू उपचारों के जरिए और दादी नानी के नुस्खे के जरिए हम बचाव कर सकते हैं। आप दादी और नानी मां के इस नुस्खे को आजमासर्दी-जुकाम से राहत पा सकते हैं और इसके जोखिम को कम कर सकते हैं और बदलते मौसम में खुद को फिट रखा जा सकता है।
मौसम के जरा सा करवट लेते ही सर्दी-जुकाम और खांसी परेशान करने लगती है। हल्की ठंडी हवाएं भी बीच-बीच में दस्तक दे रही हैं ऐसे मौसम के बीच सर्दी-जुकाम की दिक्कतें हमें घेर लेती हैं। ऐसे में अपना खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। खासतौर पर बड़े-बुजुर्गों बच्चों प्रेग्नेंट महिलाओं और कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों को कोल्ड और कफ की दिक्कत जल्दी होती है। इसे दूर करने में कई घरेलू नुस्खे कारगर हैं।

काली मिर्च को शहद में मिलाकर पियें

सर्दी-खांसी जैसी चीजों में आराम पाने के लिए एक चम्मच में पहले थोड़ा काली मिर्च पाउडर डालें और फिर उसमें ऊपर से थोड़ा शहद मिलाकर इसके बाद सेवन कर लें जिससे आपको फायदा मिल सकता है। बस ध्यान रहे इसके सेवन के तुरंत बाद पानी न पिएं। पानी में इस मसाले को मिलाकर गरारे करने से इससे गले का इंफेक्शन दूर होगा।

शहद और अदरक का नुस्खा
गल में खराश खांसी सीने में जकड़न जैसी समस्याओं में अदरक और शहद काफी फायदेमंद रहते हैं क्योंकि इन दोनों ही चीजों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाते हैं और गले के दर्द और सूजन से भी राहत मिलती है इसके लिए अदरक का रस एक छोटे चम्मच और थोड़ा सा शहद मिलाकर सोने से पहले पी सकते है इससे आप को काफी राहत मिलेगी

नमक और पानी के गरारे
गले में दर्द और खराश से राहत पाने के लिए गुनगुने पानी में नमक डाल कर गरारा करने से आप के गले की परेशानी दूर होगी ऐसा दिन में दो से तीन बार करें राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें…

 

मशरूम की खेती से जुड़ी वैज्ञानिक सलाह, मशरूम से होगी बेहतर आमदनी

 

 

 

लौंग,अदरक, तुलसी की बना काढ़ा
पुराने समय से ही खराश-खांसी और जुकाम जैसी समस्याओं के लिए लौंग,अदरक और तुलसी का बना काढ़ा काफी फायदेमंद माना जाता है इन तीनों हीचीजों में औषधीय गुण पाए जाते हैं इसमें स्वाद के लिए हल्का सा नमक डाल कर पी सकते हैं जो कफ को हटाने का भी काम करेगा।

ये भी पढ़ें…

 

बिहार सरकार करेगी सब्जियों की फसल को कीटों और रोगों से बचाने में मदद

 

 

भुनी हल्दी खाने से जल्द आराम
खांसी और गले की खराश से परेशान हैं तो थोड़ी सी हल्दी को हल्की आंच पर भून लें और इसे गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं इससे काफी जल्दी आराम मिलता है वहीं अगर बार-बार खांसी आ रही हो तो दो लौंग को कुछ देर दांत के नीचे दबाकर रखने से आराम मिलता है।
बावजूद इसके यदि आपको लगता है कि मौसमी बीमारियों में आपको राहत नहीं मिल रही है तो आप अविलंब डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here