ऑयली स्किन की वजह से हो जाते है पिंपल्स, तो करें ये घरेलु उपाय, हो सकता है फायदा

0
99
पूजा श्याम देव

 

Skincare Tips:  हर कोई खूबसूरत और ग्लोइंग त्वचा पाना चहता है। और इसके लिए लोग महंगा- महंगा प्रोडक्ट भी इस्तेमाल करते है। परंतु जिनकी त्वचा ऑयली होती है उन्हें कई तरह की अन्य समस्याएं भी होती है। अगर आपकी स्किन ऑयली है। तो ऐसे में आपको पिंपल्स होना काफी आम बात है। ये दोनों ही चीजें एक साथ मिलकर आपके चेहरे को बर्बाद करने का काम करती है। तो ऐसे में जिनकी स्किन ऑयली है और साथ ही चेहरे पर पिंपल्स भी निकल आये हैं। तो उनके लिए कुछ ऐसे नेचुरल घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। जिन्हें अपनाकर आप त्वचा की कई समस्याओं से छुटकारा पा सकती हैं।

 

मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी, जिसे फुलर की धरती के नाम से भी जाना जाता है। मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए काफी ​लोग लंबे समय से चेहरे की खूबसूरती को निखारने के लिए इसका उपयोग कर रहे है। इसका इस्तेमाल करना काफी आसान है। इस पेस्ट को तैयार करने के लिए आपको मुल्तानी मिट्टी का पाउडर लेना है और उसमें गुलाबजल मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लेना है। इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगा कर सूखने के लिए छोड़ दें। जब यह सूख जाए तो साफ पानी से चेहरे को अच्छी तरह से धो लें। इसमें अद्भुत शक्तियों के कारण त्वचा से संबंधी कई समस्याओं से राहत पाई जा सकती है।

 

ये भी पढ़े…

ब्लश से लेकर आईशैडो तक, सिर्फ लिपस्टिक से करें अपने मेकअप को कम्प्लीट

 

बेसन और हल्दी
बेसन और हल्दी दोनों ही त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। बेसन त्वचा से गंदगी, तेल और अशुद्धियों को निकालकर उसे साफ और चमकदार बनाता है। वहीं हल्दी में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जो मुँहासों को कम करने में मदद करते हैं। आप अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए बेसन और हल्दी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक चम्मच बेसन में थोड़ा सा हल्दी पाउडर और गुलाबजल मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लेना है। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद चे​हरे को साफ पानी से धो लें।

 

 

टमाटर का इस्तेमाल
आपको अपने चेहरे की खूबसूरती को निखारने के लिए टमाटर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इसमें ऑइल एब्जॉर्बिंग एसिड पाया जाता है। जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है। टमाटर का नियमित रूप से इस्तेमाल कर आप पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पा सकती है। इसका इस्तेमाल करना काफी आसान है। एक टमाटर का रस निकाल लें और अपने पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें। और आधे घंटे के बाद अपने चेहरे को अच्छी तरह से धो लें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here