ब्लश से लेकर आईशैडो तक, सिर्फ लिपस्टिक से करें अपने मेकअप को कम्प्लीट

0
294
पूजा श्याम देव

 

Lipstick Makeup Hacks: हम सभी जानते हैं कि लड़कियों को खूबसूरत दिखाना कितना पसंद है। इसलिए वह हर तरह के मेकअप प्रोडक्ट खरीदती है। लेकिन ज्यादातर लड़कियों के बैग में पाएं जाने वाला प्रोडक्ट है। लिपस्टिक लेकिन क्या आप जानते है। कि लिपस्टिक केवल होंठों को रंगने के लिए नहीं, बल्कि इसके और भी कई उपयोग हैं। जो आपके मेकअप को पूरी तरह से बदल सकते हैं। अगर आप मेकअप में कुछ नया करना चाहती हैं। और कम समय में शानदार लुक पाना चाहती हैं। तो लिपस्टिक से आप ब्लश, आईशैडो, कंटूरिंग और हाइलाइटिंग जैसी चीजें भी कर सकती हैं। जिससे यह आपके महंगे मेकअप प्रोडक्ट्स खरीदने के पैसे बचा सकता है। तो आइए जानते हैं लिपस्टिक मेकअप हैक्स जो आपके मेकअप रूटीन को और भी आसान बना देंगे।

 

 

लिपस्टिक से ब्लश लुक
अगर आप ब्लश लगाना पसंद करती हैं। आप एक नेचुरल और फ्रेश ब्लश लुक चाहती हैं। तो लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। इसके लिए डार्क पिंक लिपस्टिक या न्यूड शेड लिपस्टिक को गालों पर लगाएं और इसके बाद, उंगलियों या मेकअप स्पॉन्ज से इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें। यह लुक आपको फ्रेश और ग्लोइंग बना देगा।

 

ये भी पढ़े…

होली के मौके पर अक्षरा सिंह नया सॉन्ग ‘कंगना जोगीरा गावे’

 

लिपस्टिक से आईशैडो
लिपस्टिक को आईशैडो की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं। बस अपनी पसंदीदा लिपस्टिक का रंग चुनें, फिर लिपस्टिक को आंखों के ऊपरी हिस्से पर लगाएं। और उंगलियों से हल्का सा फैलाकर स्मूद बना लें। यह आपकी आंखों को एक दम नया और ग्लैमरस लुक देगा।

 

लिपस्टिक से हाइलाइटिंग
अगर आपको एक लाइट और नेचुरल हाइलाइट चाहिए, तो न्यूड शेड की लिपस्टिक आपके लिए परफेक्ट है। इसे गालों पर और नाक के ऊपर हल्का सा लगाएं। और देखिए आपके चेहरे पर एक शानदार ग्लो आ जाएगा।

 

ये भी पढ़े…

नारियल तेल चेहरे पर लगाना चाहिए या नहीं, जानें फायदें और नुकसान

 

लिपस्टिक से कंटूरिंग
फेस मेकअप में कंटूरिंग का इस्तेमाल हम चेहरे को शेप देने के लिए करते हैं। अपने चेहरे को एक सही शेप देने के लिए डार्क ब्राउन या न्यूड शेड लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। इसे गालों के नीचे, नाक के किनारों और जॉ-लाइन पर लगाएं। और फिर इसे अच्छे से ब्लेंड करें। यह आपके चेहरे को और ज्यादा कंटूर्ड और डिफाइंड लुक देगा।

 

लिपस्टिक से लिप लाइनिंग
लिपस्टिक होठों की खूबसूरती बढ़ा देती है। अपने लिप्स को सही शेप देने के लिए लिपस्टिक को लिप लाइनर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे होठों के किनारे पर अच्छे से लगाएं और फिर उंगलियों से फैलाकर ब्लेंड करें। यह आपके लुक को और भी खूबसूरत बना देगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here