महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर, मशरूम की खेती से कमा रहीं है अधिक मुनाफा

0
101
पूजा श्याम देव

 

mushroom farming: महिलाएं भी अब पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। चाहें शिक्षा का क्षेत्र हो या खेती- किसानी का। आज हर क्षेत्र में महिलाएं नाम कमा रही हैं। ऐसे में आज हम एक ऐसी तीन साधारण महिलाएं के बारे में बात करेंगे। जो मशरूम की खेती से लाखों रुपये की कमाई कर रही हैं। हजारीबाग में एक छोटे से गांव सरौनी चुटियारो की महिला किसान पिंकी देवी, मीना देवी और अनिता देवी, मशरूम की खेती से आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं। कभी घर की चारदीवारी तक सीमित रहने वाली ये महिलाएं अब अपने घरों में मशरूम उगा रही हैं। और बाजारों में बेचकर अच्छी आमदनी कमा रही हैं। यह न सिर्फ उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रहा है। बल्कि उन्हें समाज में एक नई पहचान भी दिला रहा है।

 

इन महिलाओं ने मशरूम की खेती की ट्रेनिंग प्लान इंडिया के माध्यम से ली। और धीरे-धीरे इसे अपने छोटे स्टार्टअप में बदल दिया। मीना देवी ने बताया कि महिला किसानों को भी नई तकनीकों को अपनाना चाहिए। मशरूम की खेती में मेहनत कम और मुनाफा ज्यादा है। इसलिए यह हमारे लिए सबसे अच्छा विकल्प है।

 

ये भी पढ़े…

कम लागत में बंपर मुनाफा, शकरकंद की खेती कर लाखों कमा रहा यह किसान, जानें कैसे

 

पिंकी देवी बताती है कि आज के समय में एक व्यक्ति की कमाई से घर चलाना मुश्किल हो गया है। इसलिए मैंने अपने पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का फैसला लिया। इस खेती से मेरी आमदनी अच्छी हो रही है। और घर के खर्चो से लेकर बच्चों की पढ़ाई में काफी मदद मिल रही है।

 

यह समूह साल भर में लगभग 1500 किलो मशरूम उगा लेता है। जिसे महिला किसान बाजारों में ₹180 से ₹250 प्रति किलो तक बेचती हैं। इस छोटी शुरुआत के बावजूद इनका सपना पूरा हो रहा है। वे आगे इसे व्यवसायिक स्तर पर ले जाना चाहती हैं। और अन्य महिलाओं को भी प्रोत्साहित कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here