धूप में हाथ-पैर हो गए हैं काले? टैनिंग हटाने के लिए अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे

0
367
पूजा

 

Skin care tips:  गर्मी का मौसम जहां एक ओर ठंडी चीजों का मजा देता है, वहीं दूसरी ओर स्किन के लिए कई तरह की परेशनियां भी लेकर आता है। खासतौर पर तेज धूप में बाहर निकलने से हाथ-पैर और चेहरा काले पड़ जाते है। त्वचा की यही टैनिंग कई बार आत्मविश्वास को भी कम कर देती है। लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं क्योंकि टैनिंग हटाने के लिए कुछ आसान और असरदार घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं।

 

 

1. बेसन और दही का पैक
बेसन और दही का कॉम्बिनेशन त्वचा को निखारने और टैनिंग हटाने में बेहद असरदार होता है। एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें और उसमें 1 चम्मच ताजा दही मिलाएं। इस पेस्ट को अच्छे से मिलाकर अपने हाथ-पैरों और चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद ​हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें। हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल करने पर फर्क नजर आने लगेगा।

 

 

2. आलू और नींबू का पेस्ट
आलू और नींबू दोनों ही नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट्स है। एक आलू को छीलकर उसका पेस्ट बना लें और उसमें आधा नींबू निचोड़ें। इस पेस्ट को प्रभावित हिस्सों पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। यह उपाय त्वचा की रंगत सुधारने और टैनिंग कम करने में मदद करता है।

 

ये भी पढ़े…

 

गर्मी में त्वचा झुलसी या टैन हो गई, घर पर ही करें स्टीम फेशियल, पाएं सैलून जैसी चमक

 

3. दही का सीधा इस्तेमाल भी है फायदेमंद
दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को सॉफ्ट बनाता है, और टैनिंग को धीरे-धीरे हल्का करता है। आप चाहें तो रोजाना नहाने से पहले 10-15 मिनट तक दही को सीधे अपनी स्किन पर लगा सकते हैं।

 

 

4. नींबू का रस – सावधानी के साथ इस्तेमाल करें
नींबू में विटामिन सी और ब्लीचिंग गुण पाए जाते है, लेकिन इसका सीधा इस्तेमाल करने से पहले थोड़ा सा पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि यह संवेदनशील त्वचा पर जलन पैदा कर सकता है। नींबू के रस को गुलाबजल या शहद में मिलाकर भी लगाया जा सकता है।

 

 

इन बातों का भी रखें ध्यान
1. इन नुस्खों के साथ-साथ धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना न भूलें।
2. स्किन को मॉइस्चराइज रखना भी जरूरी है।
घरेलू नुस्खे नेचुरल होते है, लेकिन असर दिखाने में थोड़ा समय लग सकता है, इसलिए धैर्य रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here