
Skin care tips: गर्मी में तेज धूप की मार से त्वचा का झुलसना और टैनिंंग एक आम समस्या बन चुकी है। ऐसे में जरूरत नहीं कि हर बार महंगे सैलून ट्रीटमेंट पर पैसे खर्च किए जाएं। आप चाहे तो घर पर ही स्टीम फेशियल से त्वचा को राहत दे सकते है। स्टीम फेशियल से टैनिंग कम होने में मदद मिलती है। इसी के साथ यह एक आसान और सस्ता वे असरदार तरीका है। स्टीम लेने से त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, और त्वचा को ना सिर्फ गहाराई से साफ किया जा सकता है, बल्कि टैनिंग को भी कम किया जा सकता है।
घर पर स्टीम फेशियल कैसे करें
1. चेहरा साफ करें
स्टीम फेशियल लेने से पहले चेहरा अच्छी तरह से धो लें। इसके लिए माइल्ड फेसवॉश या क्लींजर का इस्तेमाल करें ताकि त्वचा से तेल, गंदगी और मेकअप पूरी तरह से निकल जाए।
2. करें चेहरे को क्लींजर से साफ
क्लींजर से चेहरा साफ करने से त्वचा के रोमछिद्र खुल जाते है। जिससे भाप का असर और बढ़ जाता है। साफ और तरोताजा त्वचा पर भाप का बहुत असरदार होता है। अगर आप डबल क्लींजिंग प्रक्रिया अपनाते है, तो इससे चेहरा गहराई से साफ होता है। साथ ही भाप का असर और भी बेहतर हो जाता है।
ये भी पढ़े…
गर्मियों में मुलायम और निखरी त्वचा पाने के लिए रखें स्किन का खास ख्याल
3. ऐसे लें चेहरे पर भाप
चेहरे पर भाप लेने के लिए एक टेबल पर गर्म पानी का बर्तन रखें और उससे करीब 8 से 10 इंच की दूरी पर अपना चेहरा रखें। ध्यान रखें कि पानी ज्यादा गर्म न हो। अब अपने सिर पर एक बड़ा तौलिया रखें ताकि भाप बाहर न निकले और सीधे आपकी त्वचा तक पहुंचे। चेहरे को तौलिए से ढकने से भाप सीधा आपके चेहरे पर लगती है। जिसका त्वचा पर ज्यादा असर होता है।
4. लगाएं चेहरे पर फेस मास्क
भाप लेने के बाद त्वचा पूरी तरह से रिलैक्स हो जाती है। इसके बाद आप फेस मास्क लगा सकते है। फेस मास्क न केवल त्वचा के छिद्रों को कसता है, बल्कि त्वचा को गहरी नमी, पोषण और चमक भी प्रदान करता है। यह आपकी त्वचा की रंगत और बनावट में सुधार लाता है। इसके अलावा आपका चेहरा ताजगी और चमक से भर जाता है। हालांकि, अगर आपकी त्वचा बहुत ड्राई है, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही स्टीम लें। साथ ही अगर आपकी त्वचा मेलास्मा, रेडनेस, इचिंग, या एक्टिव एक्ने से परेशान है, तो स्टीम से त्वचा की देखभाल न करें।



