बिहार के 24 जिलों में अगले 48 घंटे होगी भीषण बारिश, IMD जारी किया येलो अलर्ट

0
192
पूजा

पटना: बिहार में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली। अगले कुछ दिनों तक बिहार में मौसम सुहाना बना रहेगा। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में 13 से 14 अप्रैल तक बिहार के उत्तर-पूर्व जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। इसे लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।

 

 

बिहार के इन जिलों में बारिश के साथ मेघगर्जन का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के पश्चिमी चंपारण, शिवहर, गोपालगंज, वैशाली, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, सारण, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज और अररिया जिले में 13 और 14 अप्रैल को बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया।

 

ये भी पढ़े…

 

बिहार में मौसम का कोहराम, 61 लोगों की मौत, सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

 

क्या बोले मौसम विभाग के वैज्ञानिक
वैज्ञानिक आशीष कुमार ने बताया कि, ‘आकाशीय बिजली गिरने में बिहार दूसरे नंबर पर है। बिहार के अलावा दूसरे राज्यों में भी बिजली गिरती है, लेकिन वहां से यहां मौतें ज्यादा होती है। इसके अलावा बिजली किसी भी वक्त गिर सकती है और इसी को देखते हुए लोगों में जागरूकता की कमी है। प्री-मानसून सीजन में इस तरह की घटना होते रहती है। हम यहां बिलकुल नहीं कह सकते कि, ये घटना अचानक से हो गई। क्योंकि मौसम विभाग ने पहले पूर्वानुमान कर रखा था। इस तरह का वेदर अगले 5 दिनों तक आपको देखने को मिलेगा। आज कुछ जगहों पर वज्रपात की संभावना है। वहीं उत्तर बिहार, पूर्वी बिहार और पश्चिमी बिहार के अलग-अलग राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here