आगरा में राणा सांगा जयंती पर करणी सेना का “रक्त स्वाभिमान सम्मेलन”

0
250
वर्षा वर्मा

 

 

आगरा:   उत्तर प्रदेश के आगरा में आज राणा सांगा की जयंती पर करणी सेना द्वारा “रक्त स्वाभिमान सम्मेलन” आयोजित किया गया है। इस भव्य कार्यक्रम में 3 लाख से अधिक लोगों जुटे है। जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। भारी भीड़ की आशंका को लेकर सपा सांसद रामजीलाल सुमन के घर की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है। उनके आवास पर 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

 

 

 

 

दरअसल, 26 मार्च को करणी सेना के कुछ सदस्यों ने सपा सांसद के आवास पर हमला कर तोड़फोड़ की थी। यह सम्मेलन जिस स्थान पर हो रहा है। वहां से सांसद का घर महज 15 किलोमीटर दूर है। प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण के लिए बाकायदा रिहर्सल कराई गई है और नए लाठी-हेलमेट व गियर मंगाए गए हैं।

 

 

ये भी पढ़े…

 

हनुमान जयंती! संकट मोचक की कृपा पाने के लिए करें इन वस्तुओं का दान

 

 

इस बीच, सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर सुरक्षा की मांग की है। याचिका में करणी सेना के हमले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। गौरतलब है कि सांसद सुमन द्वारा संसद में राणा सांगा को ‘गद्दार’ कहे जाने के बाद विवाद हुआ था, जिस पर बीजेपी और करणी सेना समेत कई संगठनों ने तीव्र आपत्ति जताई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here