पूजा
Government Jobs April 2025: 12वीं पास करते ही कई छात्र सरकारी नौकरी की तैयारी में जुट जाते है। ऐसे में 12 वीं पास युवाओं के लिए प्राइवेट जॉब के भी विकल्प होते है। लेकिन सरकारी नौकरी के लाभ देखते हुए ज्यादातर युवा इसी के लिए आवेदन करते है। हालांकि अप्रैल का महीना सरकारी नौकरी के बंपर मौके लेकर आ गया है। जिसमें आर्मी, नेवी, पुलिस, होमगार्ड, चतुर्थ श्रेणी, कंडक्टर समेत कई भर्तियों के फॉर्म अप्रैल में भरे जा रहे हैं। ऐसे में गवर्नमेंट जॉब की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा मौका है। अपनी पढ़ाई के साथ इन भर्तियों में जरूर अप्लाई करें। यहां भर्तियों में केवल आप इसी महीने तक अप्लाई कर सकेंगे। क्योंकि सब की लास्ट डेट अलग-अलग तारीखों में खत्म हो रही है। ऐसे में तुरंत फॉर्म अप्लाई कर दें।
बिहार होमगार्ड वैकेंसी 2025
बिहार में 15000 पद पर होमगार्ड की भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए बिहार गृह रक्षा वाहिनी के द्वारा युवाओं से ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे है। होमगार्ड वैकेंसी में 12 पास अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in पर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 अप्रैल 2025 की है। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए Bihar Home Guard Online Apply 2025 पर जा कर पढ़ सकते है।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2025 राजस्थान में
इस साल की अब तक की सबसे बड़ी भर्ती में भी आवेदन चल रहे हैं। जी हां, राजस्थान में 53000 से अधिक पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती निकल गई है। जो कि 19 अप्रैल तक आप इस भर्ती में अप्लाई कर सकते है। साथ ही 4th भर्ती में फॉर्म भरने के लिए योग्यता 10वीं भी पास हो। तो बिना देरी के फटाफट फॉर्म भर दें। इसके अलावा आवेदन करने के लिए, आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर फॉर्म भरें।
ये भी पढ़े…
12वीं के बाद इन सरकारी नौकरियों में कर सकते है आवेदन, जानें हर डिटेल
भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती 2025
भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। इंडियन आर्मी की ओर से अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों के अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए 12 मार्च से शुरू की जा चुकी है, जो निर्धारित अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2025 तक जारी रहेगी।
बिहार पुलिस न्यू भर्ती 2025
बिहार पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए नई वैकेंसी आ गई है। कांस्टेबल के 19838 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। केंद्रीय चयन पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर चालू है। जिसमें योग्य अभ्यर्थी 18 अप्रैल 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं।
सरकारी अस्पताल में भर्ती 2025
बिहार के सरकारी अस्पतालों में 7200 पदों पर भर्तियों के फॉर्म निकले हैं। डेंटिस्ट, ड्रेसर, फार्मासिस्ट और जनरल मेडिकल ऑफिसर के अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी हुए हैं। जिसके लिए 8 अप्रैल 2025 तक आवेदन प्रक्रिया चालू रहेगी। उम्मीदवारों के फॉर्म भरने के लिए btsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।
राजस्थान रोडवेज में कंडक्टर में नई भर्ती 2025
राजस्थान में 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए रोडवेज कंडक्टर की भर्ती निकली है। आवेदन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर फॉर्म लिंक एक्टिव है। जिसमें योग्य उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। जो 27 मार्च से 25 अप्रैल तक है।



