पूजा
Ram Navami 2025: रामनवमी का त्योहार भगवान राम को समर्पित है। दरअसल, इस दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा भी की जाती है। इस साल 6 अप्रैल कल यानी रविवार को रामनवमी है। रामनवमी भगवान श्रीराम के जन्म का पावन उत्सव है, जिसे हर वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस दौरान नई दिल्ली देशभर में रामनवमी का त्योहार रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन शोभा यात्राएं निकाली जाएंगी। इसको लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार के साथ ही महाराष्ट्र, झारखंड और पश्चिम बंगाल में अलर्ट जारी किया है।
रामनगरी में 50 लाख से ज्यादा श्रद्धालु
भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के लिए अयोध्या पूरी तरह से सजधज कर तैयार है। रामनगरी में तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इस दौरान अनुमान है, कि इस दिन 50 लाख श्रद्धालु रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचेंगे। जिसको लेकर प्रशासन ने सुरक्षा का खाका तैयार किया है। इसके साथ ही देश भर के सैकड़ों मंदिरों में रामनवमी की खास तैयारी हो रही है। हालांकि रामनगरी में तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। दरअसल, पूर्व में इन राज्यों में रामनवमी जुलूस के दौरान अप्रिय स्थिति बनी है। इससे निपटने के लिए इस बार पुख्ता इंतजाम किया गया है। लोगों से आपसी शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है।
नागपुर कांड के बाद महाराष्ट्र में बरती सावधानी
आपको बता दे, दो साल पहले रामनवमी पर धार्मिक जुलूसों के दौरान मुंबई में झड़पें हुई थीं। वहीं पिछले महीने छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद नागपुर में हिंसा और सांप्रदायिक तनाव फैल गया था। जिस कारण महाराष्ट्र में अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है। इसी दौरान वहां के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर पुलिस के सभी यूनिट कमांडरों और जिला पुलिस अधीक्षकों को कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए पुलिस बल को अलर्ट पर रखने के लिए कहा गया है।
ये भी पढ़े…
सातवां नवरात्रि! आज होगी मां कालरात्रि की आरती, जानिए पूजा विधि, मंत्र और भोग
इस साल धूमधाम से मनाई जाएगी रामनवमी
रामनवमी की तैयारियां पूरी कर ली गई है। तो ऐसे में देश दुनिया की लाखों रामभक्त अयोध्या पहुंच कर अपने आराध्य की झलक पाने और उनका आशीर्वाद लेना चाहते है। ऐसे में मौका और भी खास हो जाता है, जब रामलला का जन्मोत्सव हो हर शहर में प्रमुख राम मंदिरों को सजाया गया है। कई स्थानों पर राम रथयात्रा निकलेगी। इसमें आकर्षक अयोध्या राम मंदिर की प्रतिकृति और हनुमान जी की झांकियों के साथ रामलला रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देने और उनके हालचाल जानने निकलेंगे।
हालांकि यात्रा में अश्व ध्वज वाहक और सैकड़ों युवा भगवा ध्वज लेकर चलेंगे। यात्रा में आगे घोड़े-बग्गी, बैंड बाजे और हाथी भी रहेंगे। इसके अलावा श्रीराम महायज्ञ तथा दोपहर 12 बजे श्रीराम जन्मोत्सव की महाआरती होगी।
रामनवमी पर बंद रहेगी मांस बिक्री
इस बीच, मांस बिक्री पर प्रतिबंध का मुद्दा भी उठा है। हिंदू संगठनों की मांग की है, कि आगामी दिनों में आने वाली रामनवमी और महावीर जयंती पर न केवल मांस बिक्री की दुकानाें को बंद किया जाए, बल्कि पशु वध केंद्र भी न खोले जाएंं। इसके अलावा हिंदू संगठनों की मांग पर मध्य प्रदेश के इंदौर और भोपाल सहित देश के कई शहरों में मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगाया भी जा चुका है।


