
— दूर होंगे दाग धब्बे, कील मुंहासों का न होगा नामोनिशान…बेसन में इन चार चीजों को मिलाकर बनाएं फेस पैक, बढ़ जायेगी ब्यूटी,
Skin Care: बेसन का इस्तेमाल खाना बनाने तक ही सीमित नहीं है। बल्कि बेसन त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है। बेसन के इस्तेमाल से चेहरे के दाग-धब्बे हल्के होते है। और एक्ने कम होता है। यह त्वचा को एंटी-एजिंग गुण देता है। और साथ ही एक्सेस ऑयल को कम करने में असरदार साबित है। ऐसे में आप घर पर कुछ नेचुरल चीजों को यूज कर आसानी से अपनी त्वचा की रंगत को सुधार सकते हैं। स्किन के ग्लो को बढ़ाने के लिए आप बेसन फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस नेचुरल फेस पैक को बनाने के लिए आपको अपने किचन में सामग्री आसानी से मिल जाएगी।
बेसन और चावल
फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में बेसन लें फिर चावल का आटा और हल्दी पाउडर निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में शहद मिलाकर इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। इसके बाद इस मिक्सचर में गुलाब जल एड कर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लीजिए। आपका फेस पैक बनकर तैयार है।
इस्तेमाल करने का तरीका
इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। उसके बाद लगभग 10 मिनट तक इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाकर रखना है। जब ये फेस पैक सूख जाए, तब आप ठंडे पानी से फेस वॉश कर सकते हैं। मुंह धोने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको हफ्ते में दो बार जरूर इस्तेमाल करना चाहिए।
ये भी पढ़े…
इस फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर आप अपनी त्वचा के निखार को आसानी से बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा बेसन में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जो स्किन से फाइन लाइन और सूजन को कम करता हैं। वहीं शहद स्किन को अंदर से मॉइस्चराइज़ करता है। हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जो स्किन को साफ रखता हैं। इसी के साथ दाग-धब्बे को दूर करता हैं। इस फेस पैक में पाए जाने वाले तमाम तत्व पिंपल्स की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। ये केमिकल फ्री फेस पैक आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकता है। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।

