महाकुंभ में जिसने जो तलाश उसको वो मिला, विधानसभा में जमकर बरसे सीएम योगी

0
272
वर्षा वर्मा

 

CM Yogi in UP Budget Session 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सोमवार को प्रदेश के बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय पर तंज कसते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि आप समाजवादी से सनातनी हो गए हैं।

 

सीएम योगी ने कहा कि आप संविधान की प्रति लेकर घूमते हैं लेकिन संविधान के मानकों को आप कितना मानते हैं ये राज्यपाल के अभिभाषण के समय आपके हंगामे से पता चलता है। उस दिन आपने कितना हंगामा किया था क्या वो सही था। आप लोग भाषण बहुत देते हैं आप लोग नैतिकता और संविधान को कितना मानते हैं ये आपकी पार्टी के मीडिया सेल द्वारा किये जा रहे पोस्ट से पता चल जाएगा। ये किसी भी सभ्य समाज के लिये ठीक नहीं है। उसकी भाषा को आपने देखा होगा।

 

जिसने जो तलाशा उसको वही मिला
सीएम योगी ने कहा महाकुंभ में जिसने जो तलाशा उसको वही मिला। गिद्धों को केवल लाश मिली, सुअरों को गंदगी मिली, संवेदनशील लोगों को रिश्तों की खूबसूरत तस्वीर मिली। आस्थावानों को पुण्य मिला, सज्जनो को सज्जनता मिली, अमीरों को धंधा मिला, गरीबों को रोजगार मिला, भक्तों को भगवन मिला, सनातन की सुंदरता, आखिर समाजवादी और वामपंथियों को कैसे नजर आएगी।

 

ये भी पढ़े…

भागलपुर पहुंचे प्रधानमंत्री, नीतीश कुमार को बताया लाडला मुख्यमंत्री

 

100 मीटर की दौड़ हो जाए
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मजाकिया लहजे में कहा मैं शिवपाल यादव से कहता हूं एक बार नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की 100 मीटर की दौड़ हो जाए।

 

समाजवादी अंतिम पायदान पर खड़ा होता है तो उसे धर्म की याद आती है
सीएम योगी ने कहा मानव का मानव होना उपलब्धि है। मानव का दानव होना पराजय है। आपने कुंभ को स्वीकार किया, मान्यता यही है कि जब समाजवादी अंतिम पायदान पर खड़ा होता है तो उसे धर्म की याद आती है। मैं बुद्ध जैन सबको मानता हूं। सनातन धर्म के साथ बौद्ध धर्म के तीर्थ स्थलों का भी विकास कर रहे हैं। हम इस धरा पर जन्म लेने वाले सभी पंथ धर्म का सम्मान करते हैं। भारत के अंदर जन्म लेने वाले सभी उपासना वालों को मानते हैं।

 

ये भी पढ़े…

दिल्ली विधानसभा में दिखा गजब का संयोग, महिला बनाम महिला का मुकाबला

 

मोरिशस के राष्ट्रपति ने तो स्नान करने से मना कर दिया
नेता विपक्ष ने आरोप लगाया था कि नेता सदन बौद्ध धर्म को नहीं मानते। आपके समय ने नॉन सनातनी को कुंभ की व्यवस्था में लगाया था। आपके CM के पास समय नहीं था कुंभ की समीक्षा करने का, इसलिये वहां गंदगी देखने को मिला और मोरिशस के राष्ट्रपति ने तो स्नान करने से मना कर दिया था। विधानसभा में सीएम योगी ने कहा महाकुंभ की चर्चा हुई, कई बातें कही गई, अयोध्या के बारे में चर्चा की गई, अच्छा लगा आपने महाकुंभ को स्वीकार किया, अयोध्या स्वीकार किया, सनातन स्वीकार किया।

 

26 फरवरी तक 65 करोड़ पार होगी श्रद्धालुओं की संख्या
सीएम योगी ने कहा इस बार आप महाकुंभ गए स्नान किया और व्यवस्थाओं की मुक्त कंठ से प्रशंसा भी की, आपने माना कि महाकुंभ में अगर विश्वस्तरीय व्यवस्था नहीं होती तो अब तक 63 करोड़ श्रद्धालु न आते, अभी 26 फरवरी तक यह संख्या 65 करोड़ पार होगी। आपने कहा कि महाकुंभ में एक जाति विशेष के लोगों को रोका गया। हमने कहा कि किसी को रोका नहीं गया है। अगर किसी ने अव्यवस्था फैलाई तो उसको इसकी इजाजत नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here