
Skin Care: खूबसूरत चेहरा हर किसी को अच्छा लगता है। लड़किया अकसर चाहती है कि उनके चेहरे के सारे दाग धब्बे मिट जाएं और चेहरा एकदम बेदाग हो जाए। लेकिन खराब खानपान और जीवनशैली से अकसर चेहरे पर मुहासें दाग धब्बे निकल आते है। और इसकी समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई महंगा प्रोडेक्ट इस्तेमाल करती हैं। जिसे उनकी त्वचा और खराब हो जाती है। इसलिए हमेशा आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खे अपनाएं। यकीन मानिए ये घरेलू नुस्खे नेचुरली मुँहासे, फुंसी को रिमूव करने में मददगार साबित हो सकते हैं।
एलोवेरा जेल त्वचा के लिए वरदान
एलोवेरा जेल को पुराने जमाने से त्वचा के लिए वरदान माना जाता रहा है। दाग धब्बे के लिए आपको एलोवेरा जेल को अपने स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करना चाहिए। एलोवेरा जेल आपके निखार को सुधारने में असरदार साबित हो सकता है।
हल्दी
हल्दी आपकी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। ये औषधीय गुणों से भरपूर है। यह जिद्दी काले धब्बे से छुटकारा दिलाने में मदद करती है। हल्दी का लेप न केवल दाग धब्बों को रिमूव करने में बल्कि त्वचा के खोए हुए निखार को वापस लौटाने में भी मददगार साबित हो सकता है।
ये भी पढ़े…
पाना चाहते हैं खोया हुआ निखार, तो अभी करें विटामिन ई ऑयल का इस्तेमाल
शहद
अपनी त्वचा पर मौजूद मुँहासे को अलविदा कहने के लिए आपको शहद को अपने स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करके देखना चाहिए। शहद में पाए जाने वाले तमाम तत्व मुँहासे और मुँहासे के निशान को मिटाने में फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
चंदन
त्वचा के कई दाग धब्बों से छुटकारा पाने के लिए चंदन का इस्तेमाल करें आप अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते है। चंदन त्वचा पर सूजन को कम करता है और मुंहासों से बचाने में मदद करता है। चंदन में पाए जाने वाले तत्व आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। हालांकि, इनमें से किसी भी नेचुरल चीज को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।

