किसानों को अ​ब बिहार सरकार देगी सब्सिडी, जानिये कैसे उठायें इसका लाभ

0
155

वर्षा वर्मा

पटना: बिहार की नीतीश सरकार भी अब खेती को बढ़ावा दे रही है। दरअसल बिहार सरकार मशरूम किट वितरण योजना चला रही है। मशरूम किट वितरण योजना के बारे में बिहार कृषि विभाग ने ट्वीट कर जानकारी दी है।

इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को मशरूम की किट पर कुल लागत 55 रुपये पर 90 परसेंट सब्सिडी पर किट ले सकते हैं. इस हिसाब से किसान को सिर्फ 5 से 6 रुपये ही खर्च करने होंगे। इस योजना में किसानों को न्यूनतम 25 कीट और अधिकतम 100 मशरूम किट दी जाएगीं।

मशरूम किट में मशरूम उगाने के लिए जरूरी सभी चीजें होती हैं. इसमें मशरूम के लिए सब्सट्रेट के रूप में मशरूम का बीज, धान का स्ट्रॉ, और एक पीपी बैग होता है।

वहीं, इस किट का इस्तेमाल करना आसान होता है और इससे ज्यादा पैदावार मिलती है। मशरूम किट से कई फसलें उगाई जा सकती हैं। पहली फसल के बाद, आपको तुरंत नए मशरूम उगते हुए दिखने लगेंगे।

ये मशरूम दो से तीन हफ्तों में तैयार हो जाते हैं। आम तौर पर, एक किट से तीन से चार पाउंड मशरूम मिलते हैं। साथ ही मशरूम उगाने के लिए किट का इस्तेमाल घर पर भी किया जा सकता है। इसके लिए ज़्यादा जगह की जरूरत नहीं होती है तो जाहिर सी बात है की कम लागत में ज्यादा आमदानी हैं। ​इसे किसान को ​अधिक मात्रा में लाभ मिलेगा। साफ दिख रहा है की सरकार की इस योजना से किसान को फायदा होगा और इसके लिए 7 स्टेप्स में अप्लाई करना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here