अक्षत सरोत्री
नई दिल्ला: यूपी सरकार ने किसानों के लिय बड़ा फैसला लिया है। सरकार देश के किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से समय-समय पर कई योजनाएं चलाती है और अपील करती है कि वे इसका लाभ लें।
किसानों के हित से जुड़ी एक ऐसी ही योजना में नामांकन को बढ़ावा देने के कृषि मंत्रालय प्रयास कर रहा है। कृषि मंत्रालय की ओर से एक्स पर जारी एक पोस्ट में किसानों से नजदीकी सीएससी सेंटर पर पीएम किसान मानधन योजना में निशुल्क नामांकन कराने की अपील की गई है।
केंद्र सरकार ने छोटे किसानों को बुढ़ापे में आर्थिक तंगी से बचाने के लिए 2019 में पीएम किसान मानधन योजना की शुरुआत की है।
इस योजना के लाभार्थियों मासिक आधार पर मामूली रकम जमा करनी होती है और 60 वर्ष की उम्र पार करने पर उसे हर महीने कम से कम 3 हजार रुपये पेंशन के रूप में मिलते हैं। केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने सभी किसानों से योजना का लाभ लेने को कहा है। इसके लिए किसानों से नजदीकी सीएससी सेंटर के जरिए रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है।
