हरियाणा सरकार ने चुनाव से पहले किसानों को दी खुशखबरी,प्रति एकड़ का बोनस जारी

0
110

वर्षा वर्मा

चंडीगढ़: कोई भी सरकार क्यों ना हों चुनाव आने से पहले सरकार जनता में ऐसा कुछ ऐलान कर ही देती है जिसे जनता उने सपोर्ट करें। दरअसल ऐसा ही कुछ किया है इस बार भी हरियाणा सरकार ने। जी हॉं हम बात कर रहें है हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जिन्होनें खरीफ फसलों पर किसानों को 2000 रुपये प्रति एकड़ बोनस देने का फैसला किया हैं। सीएम ने कहा कि पिछले दिनों जो बारिश कम हुई।

हरियाणा के 5 लाख 20 हजार किसानों के खातों में 525 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की गई है। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि इस पर काम शुरू हो चुका है। एक से दो दिनों में किसानों के खातों में पैसा पहुंच जाएगा। जिस भी किसान का रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर होगा। उनके खातों में 2 हजार प्रति एकड़ पहुंचाने का काम सरकार करेगी।

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 35 हजार दूध उत्पादकों को 2024 के लिए 15 करोड़ 59 लाख रुपये की सब्सिडी जारी की थी। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री बीमा योजना के तहत घरों तक दूध सप्लाई करने वालों का बीमा प्रीमियम राज्य सरकार ही देगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कांग्रेस पर कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए जो आंसू बहा रहे हैं उनसे पूछना चाहता हूं कि कांग्रेस के 10 साल के शासन काल में कितनी फसलें एमएसपी पर खरीदी।

उन्होनें कहा की 2005 से 2014 तक किसान आलू, प्याज जैसी फसल किसान सड़क पर फेंकने के लिए मजबूर होता था। दो रुपये का चेक देकर किसानों का अपमान क्यों किया। सीएम सैनी ने कहा कि किसानों को पूरा भाव देने का काम हमारी सरकार कर रही है।

उन्होनें ये भी कहा कि अब सरकार किसानों के साथ है और सरकार अब किसानों के हित में ही काम करेगी। जिसे किसानों को ज्यादा नुकशान न हों। ​जाहिर सी बात है की ​​हरियाणा सरकार के इस फैसलें से किसानों के मानों में एक उम्मीद की किरण जागी है। की शायद अब किसानों को राहत की सांस मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here