गर्मियों में मुलायम और निखरी त्वचा पाने के लिए रखें स्किन का खास ख्याल

0
208

 

पूजा

Skin care tips: जैसे ही गर्मियों की शुरूआत होती है।​ स्किन को खास देखभाल की जरूरत पड़ने लगती है, तेज धूप, पसीना, धूल-मिट्टी और बढ़ता तापमान हमारी त्वचा को कई तरह की समस्याओं की ओर धकेल देता है। इसलिए गर्मी आते ही हमारी स्किन अलग ढंग से केयर मांगने लगती है। इस मौसम में सनबर्न, हेल्दी और ग्लोइंग, हाइड्रेटेड, मुंहासे और डिहाइड्रेशन, टैनिंग जैसी समस्याएं आम हो जाती है। ऐसे में स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने के लिए सही स्किनकेयर रूटीन अपनाना बे​हद जरूरी है।

 

 

इन जरूरी टिप्स से गर्मियों में रखें स्किन का खास ख्याल
1. गर्मी से स्किन डिहाइड्रेटेड होती है, इसलिए मॉइश्चराइजर स्किन के लिए जरूरी है। ऐसे में लाइटवेट ऑयल फ्री, वाटर बेस्ड मॉइश्चराइजर लगाएं, जिससे स्किन ऑयली और चिपचिपी न हो।
2. गर्मी के पसीने की नमी से स्किन में ऐसा माहौल बनता है, जहां कीटाणु आसानी से पनपते हैं। इसलिए हमेशा डबल क्लींजिंग करें।
3. अपनी स्किनकेयर रूटीन में क्ले मास्क शामिल करें। ये स्किन को साफ करने के साथ हाइड्रेटेड बनाए रखता है, और स्किन की नमी बरकरार रखता है।
4. एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में लें। ये स्किन को फ्री रेडिकल डैमेज से बचाता है।
6. हफ्ते में एक दिन एक्सफोलिएट जरूर करें। इसके बाद हाइड्रेटिंग टोनर या मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें।

 

ये भी पढ़े…

 

चेहरे को सिर्फ धोना काफी नहीं, चमक के लिए अपनाएं ये उपाय

7. गर्मियों में यूवी किरणे एक तरह से फ्री रेडिकल का काम करती है। इसलिए विटामिन सी युक्त आहार लें। जो सूर्य की किरणों से ​होने वाले नुकसान से बचाते है। और एजिंग की प्रकिया को भी धीमा करते है।
8. स्किन को साफ और स्वस्थ रखने के लिए फ्रिज में रखे गुलाब जल और एलोवेरा का प्रयोग करें। ये सनबर्न या डैमेज स्किन को आराम पहुंचाता है, और स्किन रिपेयर करता है।
9. बिना सनस्क्रीन लोशन लगाए घर से बाहर न निकलें। भले ही बाहर बादल हों, या आप कार में जा रहे हों, अपने चेहरे, गर्दन और हाथ पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
10. गर्मी के मौसम में पानी खूब पीएं पानी हमारी त्वचा हाइड्रेट रहती, और चमकदार बनी रहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here