इन दिनों वैलेंटाइन वीक की बहार, लाल गुलाब के साथ बढ़ी एक और फूल की डिमांड

0
228
पूजा श्याम देव
  • VALENTINE DAY SPECIAL BOUQUETS

 

शहडोल:  इन दिनों वैलेंटाइन वीक की बहार है। वैलेंटाइन डे प्यार और रोमांस का प्रतीक है। यह दिन हमें याद दिलाता है। कि हमें अपने प्रियजनों के प्रति अपना प्यार और स्नेह दिखाना चाहिए। यह दिन हमें अपने रिश्तों को मजबूत बनाने और एक-दूसरे के साथ समय बिताने का भी मौका देता है। 7 फरवरी से शुरू हुआ ये सप्ताह 14 फरवरी तक चलेगा। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाने को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। वैलेंटाइन डे पर अब नया ट्रेंड भी चलने लगा है। वैंलेटाइन डे पर अब विशेष प्रकार के गुलदस्ते तैयार हो रहे हैं। इस गुलदस्ते में गुलाब के अलावा खास प्रकार के फूल की डिमांड बढ़ गई है।

 

14 फरवरी को बढ़ेगी गुलाब की ज्यादा डिमांड
अब वैलेंटाइन डे में कुछ ही दिन बाकी है। इस दिन गुलाब के फूलों का बाजार गुलजार रहता है। तरह-तरह के फूलों की खूब डिमांड रहती है। शहडोल के अनिल पुष्प भंडार के मालिक भालू माली ने बताया की “14 फरवरी को गुलाब के फूलों का दाम ₹100 रुपये होगा। लाल गुलाब का एक फूल ₹100 तक बिकता है। लगन के समय भी गुलाब के फूलों की डिमांड रहती है। लेकिन वैलेंटाइन डे वीक में ज्यादा बिकते है। और जब सीजन का समय नहीं रहता तो 20 से 30 रुपए में एक गुलाब का फूल बिकता है।

ये भी पढ़े…

वापस लाना चाहते है निखार, तो करें शहद का इस्तेमाल

 

प्रेमियों के लिए बेंगलुरू से मंगवाये स्पेशल फूल
अनिल पुष्प भंडार के संचालक भालू माली बताते हैं। की 14 फरवरी को देखते हुए गुलाब के कुछ स्पेशल फूल बेंगलुरु से मंगवाए हैं। हालांकि उनके यहां जबलपुर, ग्वालियर, इंदौर से गुलाब के फूल आते हैं। लेकिन बेंगलुरु से 14 फरवरी के लिए गुलाब के कुछ खास फूल मंगवाये जाते हैं। और 14 फरवरी की डिमांड को देखते हुए गुलाब के स्पेशल फुल बेंगलुरु से मंगवाए गए हैं। क्योंकि वैलेंटाइन डे पर लड़कियों को फूल बहुत पसंद होते हैं। खासकर गुलाब। गुलाब को प्यार और रोमांस का प्रतीक माना जाता है। और यह वैलेंटाइन डे के लिए एक लोकप्रिय उपहार भी है।

 

गुलदस्ते की डिमांड 14 फरवरी को
भालू माली ने बताया की कुछ सालों से 14 फरवरी के दिन कई फूलों से सजे हुए एक स्पेशल गुलदस्ते की डिमांड रहती है। जिसमें जिप्सी का फूल स्पेशल डिमांड पर लगवाया जाता है। इस स्पेशल गुलदस्ते में झरबेड़ा का फूल, गुलाब का फूल के साथ ही सारे खास फूल ही होते हैं। दूसरे कलर के भी गुलाब के फूल शामिल किए जाते हैं, जिप्सी के फूल की तो इस गुलदस्ते में स्पेशल डिमांड करके लोग लगवाते हैं। इस गुलदस्ते की कीमत 500 रुपये से लेकर के ₹2000 तक होती है। इस दिन हमारा अच्छा व्यापार चलता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here