तेलंगाना के इन किसानों ने ऐसे की आलू की खेती, दोगुना हो गया मुनाफा

0
239
वर्षा वर्मा

 

Potato Farmers: तेलंगाना के मेदक जिले के वर्गल मंडल में मौजूद तुंकीखालसा गांव के किसानों ने आलू की खेती कर सफलता की कहानी लिख डाली है। इस गांव के कई किसान अपनी ज़मीन पर आलू की एक फसल उगाकर 1.5 से 2.5 लाख का मुनाफा कमा रहे हैं।

 

साल में तीन बार लगाते हैं फसल
दरअसल ये किसान अपनी आमदनी के लिए सिर्फ आलू पर निर्भर नहीं हैं। बीते तीन दशकों से इस गांव के किसान प्रमुख रूप से जून और जुलाई में वनकलम (खरिफ) फसल के तौर पर मक्का या स्वीट कॉर्न की खेती करते हैं। अक्तूबर में इसकी कटाई करने के बाद ये किसान इसी माह आगरा से आलू के बीज ले आते हैं। इस साल इन किसानों ने कुल 150 एकड़ ज़मीन पर आलुओं की खेती करने के लायक बीज खरीदे। किसान जनवरी तक इस फसल की कटाई कर लेते हैं और संक्रांति के बाद खीरे, लौकी और अन्य सब्जियों की बुआई करते हैं। ऐसे इन्हें साल में तीन फसलें उगाने का मौका मिलता है। साथ ही अलग-अलग फसलों की खेती से मिट्टी बेहतर हुई है और किसान भी मोटा मुनाफा कमा रहे हैं।

 

ये भी पढ़े…

शिमला मिर्च की दो नई वेरायटी तैयार,मुरझान रोग से मिलेगी मुक्ति, बंपर पैदावार होगी

 

क्या कहते हैं किसान?
तेलंगाना किसान बिंगी नरसिम्हुलु के हवाले से बताती है कि वे इन तीन फसलों की खेती से सालाना 1.5 लाख रुपये से 2.5 लाख रुपये का मुनाफा कमा रहे हैं। किसानों की आत्महत्याओं पर काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता पुली राजू ने देखा कि इस तरह की नवीन और लाभदायक कृषि तकनीक से राज्य में किसान आत्महत्याओं में कमी आएगी। हाल ही में नरसिम्हुलु के खेत का दौरा करने वाले राजू ने मुनाफा बढ़ाने के लिए उनकी सराहना की है। राजू ने सरकार से किसानों को सब्सिडी वाले ड्रिप सिस्टम और अन्य उपकरणों के वितरण जैसे समर्थन देने के अलावा अन्य गांवों में भी ऐसे मॉडल को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here