नारियल तेल चेहरे पर लगाना चाहिए या नहीं, जानें फायदें और नुकसान

0
713
पूजा श्याम देव

 

Coconut oil for skin care:  नारियल तेल में मौजूद पोषक तत्व सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यही कारण है कि लोग इसका इस्तेमाल बालो के लिए वह खाना पकाने में भी करते हैं।  इसके अलावा कोकोनेट ऑयल को सुंदरता बढ़ाने वाले तेल के रूप में भी देखा जाता है। कई लोग इसे ठंडियों में फेस पर मॉइश्चराइजर के रूप में इस्तेमाल करते हैं। तो क्या वास्तव में आपको स्किन केयर रूटीन में नारियल तेल को शामिल करना चाहिए की नहीं आई जानते है।

 

नारियल तेल फेस पर कैसे लगाना चाहिए
त्वचा की देखभाल के लिए वर्जिन या एक्स्ट्रा-वर्जिन कोल्ड-प्रेस्ड नारियल तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि फ्रेश नारियल ऑयल में त्वचा को फायदा पहुंचाने वाले सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जबकि मार्केट में मिलने वाले कोकोनेट ऑयल में केमिकल यूज होता है। जो आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है।

 

ये भी पढ़े…

खूबसूरत चेहरा पाने के लिए अपनाएं, आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खे…

  • नारियल के तेल का उपयोग केवल रात में करें ताकि यह त्वचा पर भारी न पड़े नारियल के तेल का उपयोग करने के बाद अपनी त्वचा को अच्छी तरह से धो लें।
  •  नारियल के तेल को अन्य तेलों के साथ मिलाएं। जैसे कि जोजोबा तेल या बादाम का तेल ताकि इसे हल्का किया जा सके।
  • आपको नारियल के तेल का उपयोग करने के बाद कोई समस्या होती है। तो इसका उपयोग बंद कर दें और डॉक्टर से संपर्क करें।

नारियल तेल फेस पर लगाने के नुकसान
1. नारियल का तेल काफी कॉमेडोजेनिक होता है। मतलब रोम छिद्रों को बंद कर सकता है। जिससे मुंहासे होने के चांसेस बढ़ जाते हैं।
2. यदि आपकी तैलीय या मुँहासे वाली त्वचा है। तो नारियल के तेल का उपयोग ना करें। क्योंकि इसे पिंपल्स निकल सकते हैं।
3. कुछ लोग इसे सर्दियों में सनस्क्रीन के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं। ऐसा नही करना चाहिए। यह अल्ट्रा वायलेट किरणों से सुरक्षा प्रदान नहीं करता है। बल्कि इससे आपकी स्किन और खराब हो सकती है।
4. कुछ लोगों को नारियल के तेल से एलर्जी हो सकती है। इससे त्वचा पर लाल चकत्ते, खुजली या जलन हो सकती है।
5. नारियल का तेल त्वचा को रूखा कर सकता है। खासकर यदि आपकी शुष्क त्वचा है।
6. नारियल का तेल भारी होता है। और त्वचा पर चिकनाई छोड़ सकता है। यह उन लोगों के लिए हो सकता है। जिनकी तैलीय त्वचा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here