रिंग बांध टूटने से बलिया वासियों की जान सांसत में

0
806

alokkk_n

बलिया से आलोक रंजन की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के बलिया में बाढ़ का कहर जारी है। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले मे उफनाती गंगा की लहरों से दूबे छपरा रिंग बांध टूटने से 296 गांव बाढ की चपेट में है। जिलाधिकारी गोविन्द राजू एन एस ने बताया कि कल क्षतिग्रस्त हुये रिंग बांध से प्रचंड लहरों का दबाव राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बढ़ गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग को बचाने के लिए सभी सुरक्षित उपाय किए जा रहे हैं। मार्ग पर भारी वाहनों का आवा-गमन पहले से ही बंद कर दिया गया है। बांध टूटने के बाद 12 गांव जलमग्न हो गए। और दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। रिंग बांध टूटने से 35000 हजार की आबादी प्रभावित हुई है। बांध टूटने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है।

ballia89

दुबे छपरा रिंग बांध प्राथमिक विद्यालय के सामने करीब 20 फीट की दूरी में टूट गया है। डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गए हैं। दुबे छपरा रिंग बांध टूटने के बाद गोपालपुर ग्राम पंचायत में पानी गिरना शुरू हो गया है, लोग अपना घर छोड़कर जाने लगे हैं। बांध टूटने के बाद बह रहा बाढ़ का पानी गांवों में घुसने लगा है। बलिया से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक गंगा तथा घाघरा के जलस्तर में निरन्तर हो रही वृद्धि से जिले में बाढ़ की स्थिति गम्भीर हो गयी है।बलिया-छपरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चांद दियर ग्राम के सामने घाघरा का पानी सड़क पर आ जाने से इस राजमार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन बन्द कर दिया गया है।

दूसरी ओर बलिया में बाढ़ पीड़ितों को हेलिकॉप्टर की मदद से राहत सामग्री बांटी जा रही है। बाढ़ से घिरे गांवो में जिला प्रशासन की ओर से यह व्यवस्था की गई है। बांध टूटने की सूचना पर कमिश्नर भी मौके पर पहुंची हैं। बाढ़ का पानी पीएन इंटर कॉलेज में घुस गया है। बांध टूटने से पहले ही सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया था।

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र की रिपोर्ट मुताबिक दक्षिण-पश्चिमी मानसून सूबे में फिलहाल कमजोर पड़ गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश हुई। इस अवधि में सलेमपुर (देवरिया) में सर्वाधिक छह सेंटीमीटर वर्षा हुई। इसके अलावा वाराणसी में तीन, चुर्क, राबर्ट्सगंज तथा राजघाट में एक-एक सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गयी. अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर वर्षा होने का अनुमान है।

लगातार बढ़ रहा है जलस्तर

इस बीच, केन्द्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक गंगा और यमुना समेत कई नदियां उफान पर हैं। गंगा नदी फाफामउ (इलाहाबाद) छतनाग (इलाहाबाद), मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर और बलिया में खतरे के निशान से उपर बह रही है। बलिया में तो इसका जलस्तर लाल चिह्न से ढाई मीटर से भी ज्यादा उपर पहुंच गया है।बलिया को छोड़कर बाकी सभी जगह इसका जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

amar ujala1472285614शारदा नदी का जलस्तर पलियाकलां (खीरी) में खतरे के निशान के उपर बना हुआ है।घाघरा नदी एल्गिनब्रिज, अयोध्या तथा तुर्तीपार (बलिया) में लाल चिह्न के नजदीक बह रही है।बेतवा नदी का जलस्तर मोहाना (जालौन) और सहिजना (हमीरपुर) में खतरे के निशान के नजदीक पहुंच गया है।

 गंगा तथा घाघरा के जलस्तर में निरन्तर हो रही वृद्धि से जिले में बाढ़ की स्थिति गम्भीर हो गयी है।बलिया-छपरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चांद दियर ग्राम के सामने घाघरा का पानी सड़क पर आ जाने से इस राजमार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन बन्द कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here