गाजीपुर से अमितेश सिंह की रिपोर्ट
गाजीपुर: पूर्वांचल का गाजीपुर बाढ़ से तबाह है। गंगा सहित अन्य नदियों में बढ़ते हुए पानी के स्तर से आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। हालाँकि गाजीपुर में गंगा की बाढ़ धीरे धीरे कम हो रही है।गंगा का जलस्तर एक सेन्टीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार के घट रहा है,लेकिन अभी गंगा खतरे के निशान से करीब दो मीटर उपर बह रही है। गंगा की बाढ़ से प्रभावित लाखों लोग अभी भी मुसीबत में हैं। बाढ़ ग्रस्त इलाके के लोगों की मुश्किले और दुश्वारियां कम नही हुई हैं। शासन, प्रशासन सब जनता को हर संभव राहत देने के कार्य में लगे हुए हैं। ऐसे में बाढ़ प्रभावितों को रहत पहुंचाने की कवायद जारी है। सरकारी महकमा लोगों को राहत देने के काम में लगा हुआ है और इनकी मदद के लिए सेना बुला ली गई है।गाजीपुर में बाढ़ के दौरान राहत कार्यो में सेना की मदद ली जा रही है।बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित गांवों मे एयर फोर्स के हेलिकाप्टर के जरिये राहत सामग्री गिराई गई।
बाढ़ से बुरी तरह घिरे गाजीपुर के गांवों तिलवा,साधोपुर,दुल्लहपुर,गोपालपुर,परमानंद में एयर फोर्स के हेलिकाप्टर से वायु सेना के जवानों के फूट पैकेट बाढ़ पीड़ितो के लिए गिराये।एयर फोर्स के हेलिकाप्टर के जरिये कुल पांच सौ फूड पैकेट्स बाढ़ प्रभावित गांवों में गिराये गये हैं। हर फूड पैकेट्स में पांच पांच लोगो के लिए खाद्य सामग्री है।इससे पूर्व गाजीपुर पुलिस लाइन में कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण और जीएम संजय कुमार खत्री की देखरेख में बाढ़ पीड़ितो के लिए राहत सामग्री हेलिकाप्टर में लोड कराई गई। एयर फोर्स के जवानों ने हेलिकाप्टर के जरिये बाढ़ पीड़ितों के लिए ४०-४० बोरियां इन गांवों में गिराई है।इस दौरान कमिश्नर ने कहाकि बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित इन गांवों में अभी तक किसी भी साधन से राहत सामग्री नही पहुंचाई जा सकी थी।ऐसे में एयर फोर्स की मदद से राहत का काम किया जा रहा है। खाद्य सामग्री के कुल 3696 पैकेट्स 17 ग्रामों मे वितरित किये गये जिनमें तहसील मुहम्मदाबाद के ग्राम बैजलपुर, तिवारीपुर, अवथही, जोगामुसाहिब, बहोरनपाह, नसीराबाद, जीयनदासपुर, तहसील जमानियॉ के अन्तर्गत युवराजपुर, साइतबॉध, भूपतचक, कल्यानचक, कल्यानपुर, भतौरा, सिंहा तथा दलपतिपुर तथा तहसील सैदपुर के अन्तर्गत नारी ग्राम है, जहॉ राशन सामग्री के पैकेट वितरित किये गये।
वाराणसी मंडल के मंण्डलायुक्त नितिन रमेश गोकर्म ने गाजीपुर के बाढ़ ग्रस्त इलाको का दौरा किया।बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच कर कमिश्नर ने हालात का जायजा लिया।उन्होनें बाढ़ पीड़ितों के लिए शासन प्रशासन की ओर से जारी बचाव एवं राहत कार्यों का मुआयना किया।उन्होने अफसरों से राहत कार्य कार्यों में कतई लापरवाही न बरतने के निर्देश दिये।उन्होने उम्मीद जताई की अगले एक दो दिनों में गंगा में आयी बाढ़ में कमी आयेगी।उन्होने जल्द से जल्द हालात सामान्य होने का दावा किया है।
गाजीपुर के एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने बाढ़ ग्रस्त कई इलाकों का नाव के जरिये दौरा किया। उन्होने बाढ़ प्रभावित दर्जन गांवों में राहत सामग्री बांटी। इस उन्होने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याये सुनी और लोगों को समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। उन्होने दावा किया कि बाढ़ के बाद प्रभावित इलाकों में बीमार लोगो के लिए मेडिकल कैम्प लगाने की व्यवसथा करने की कोशिस करेंगें।
पशुचारा का भी प्रबंध कर रहा है प्रशासन
गाजीपुर जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने कलेक्ट्रेट मे बाढ राहत कार्य में लगाये गये अधिकारियों की समीक्षा बैठक की। पशु चारा हेतु पशु डाक्टरों से जानकारी ली की पशु चारा कितना किसको जरूरत है। समस्त अधिकारियों ने कहा की चारा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है दो से तीन दिन तक चल जायेगा और आगे की मांग को व्यक्तियों के आवश्यकतानुसार प्रदान किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने जानकारी ली की पशुओं की बीमारियों के बारे मे क्या उपाय किये जा रहे है इस पर पशु चिकित्सकों ने बताया कि पशुओं के बीमारियों में लीवरफ्यू की सबसे ज्यादा फैलने की सम्भावना है। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को अपने -अपने क्षेत्रो में जाकर इसकी जॉच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। वैक्सीन सभी क्षेत्रों में पशुओं को दिया जा रहा है और लगभग 8 लाख 18 हजार वैकसीन रखा गया है। पशुओं के बीमारियो का पूरा ध्यान दिया जाय और अपने क्षेत्रों में कार्य के प्रति सक्रिय रहे जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बाढ़ राहत/राशन/चारा के सम्बन्ध में कोई लापरवाही अक्षम्य होगा।
जिलाधिकारी ने कन्ट्रोल रूम की समीक्षा की और वहा का रजिस्टर की जॉच की । वहा कन्ट्रोल रूम के अधिकारी के उपस्थिति न होने पर राजीव उपाध्याय (सी0ओ0) चकबन्दी का वेतन काटने का निर्देश दिया।
जनपद गाजीपुर में बाढ़ ग्रस्त लोगो को सहायता पहुचाने के अन्तर्गत कुल 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट/वितरण अधिकारियों/ राजस्व कर्मचारियों के माध्यम से तहसील जमानियॉ, मुहम्मदाबाद, सैदपुर के प्रभावित मैरूण्ड ग्रामों में खाद्य सामग्री/राशन/भूसा इत्यादि का वितरण किया गया। प्रभावित ग्रामों में विस्थापित पशुओं के लिए कुल 250 कुन्टल भूसा ग्राम भॉवरकोल तथा रामपुर ग्राम में वितरित किया गया। इसके अतिरिक्त उक्त ग्रामों में 15078 लीटर मिट्टी के तेल का वितरण भी आपदा से ग्रस्त परिवारों में किया गया है।




