योगी कैबिनेट ने संगम में लगाई डुबकी, मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम प्रस्ताव को मंजूरी

0
234

वर्षा वर्मा

 

प्रयागराज:  महाकुंभ मेले में बुधवार का दिन श्रद्धालुओं के लिए अलौकिक रहा। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ अपने 54 मंत्रियों के साथ गंगा स्‍नान करने आए। कैबिनेट मीटिंग में कई जरूरी प्रस्‍तावों को मंजूरी देने के बाद सीएम और सभी मंत्रियों ने संगम की तरफ रुख किया। सभी ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्‍य कमाया। इस दौरान सभी मंत्री योगी आदित्‍यनाथ के ऊपर गंगा जल की बौछार करते भी नजर आए। गंगा में डुबकी लगाते समय योगी और सभी मंत्री उल्‍लास से भरे रहे।

 

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के साथ डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद और ब्रजेश पाठक एक फ्रेम में दिखे। निषाद पार्टी के अध्‍यक्ष संजय निषाद और कुछ दिनों पहले तक योगी सरकार पर हमलावर रहे अपना दल नेता आशीष पटेल भी अन्‍य मंत्रियों के साथ गंगा में डुबकी लगाते नजर आए। ओमप्रकाश राजभर भी गंगा स्‍नान करने आए। संगम में स्‍नान के बाद सभी मंत्रियों ने हाथ में जल लेकर आचमन किया और सूर्य पूजन किया।

 

ये भी पढ़े…

नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, किया सरकार से समर्थन वापस लेने का ऐलान

 

अरैल वीआईपी घाट पर इकट्ठा हुए सभी मंत्री
कैबिनेट बैठक के बाद योगी और सभी मंत्री अरैल वीआईपी घाट पर इकट्ठा हुए। यहां से सभी मोटर बोट के जरिये संगम तक पहुंचे। स्‍नान के बाद सभी मंत्रियों ने विधिपूर्वक पूजा और अर्चना की। इस धार्मिक अनुष्‍ठान में प्रदेश की समृद्धि और कल्‍याण के लिए प्रार्थनाएं की गईं। इस गंगा स्‍नान के जरिये योगी सरकार ने संदेश देने की कोशिश की कि बीजेपी सरकार धर्म और संस्‍कृति को कितनी अहमियत देती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here