महाकुंभ में फिर लगी आग, सेक्टर 8 के एक शिविर में हुई घटना

0
107
वर्षा वर्मा

 

Mahakumbh 2025:  प्रयागराज के महाकुंभ मेले में एक बार फिर आग लगने की घटना सामने आई है। यह आग महाकुंभ के सेक्टर 8 में स्थित श्री कपि मानस मंडल शिविर के 2 टेंट में लगी। हालांकि, गनीमत रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। जिस वजह से किसी को कोई हताहत नहीं हुई। महाकुंभ क्षेत्र के उपभोक्ता संरक्षण समिति शिविर के एक टेंट में भी आग लगी थी। इस आग को तुरंत अग्निशमन यूनिट ने पंपिंग गाड़ियों के माध्यम से बुझाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

 

प्रशांत सिंह राणा (सीएफओ) ने कहा, “लगभग 3 बजे हमें टेंट में आग लगने की सूचना मिली। जिसके तुरंत बाद हमारी गाड़िया यहां पहुंची और हमने आग पर काबू पा लिया है। खाली टेंट था। कोई जनहानि नहीं हुई है। आगे की जांच चल रही है।” इससे पहले भी महाकुंभ के सेक्टर 19 के कुछ खाली पड़े टेंट में आग लगी थी। हालांकि गनीमत ये रही कि इस आग से भी कोई हताहत नहीं हुआ था। आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया था। हालांकि ये खाली पड़े टेंट वही हैं। जिन्हें कल्पवासी खाली करके गए थे।

 

ये भी पढ़े…

सूरजकुंड मेले में हुआ शानदार प्रदर्शन, नजर आई दृष्टिबाधित बच्चों की अनोखी कला

 

7 फरवरी को भी महाकुंभ मेले में आग की घटना घटी थी। जब हरिहरानंद के टेंट में आग लगी थी। टेंट से ऊंची लपटें उठ रही थीं। लेकिन मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। इस घटना में भी कोई जनहानि नहीं हुई थी महाकुंभ मेले के सेक्टर 22 में भी एक टेंट में आग लगने से 15 टेंट जलकर खाक हो गए थे। हालांकि इसमें भी कोई जनहानि नहीं हुई थी। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर पहुंचकर दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here