किसानों को एमएसपी के साथ मिलेगा बोनस, अक्टूबर से होगी मोटे अनाज की सरकारी खरीद

0
168

 

लखनऊ: सरकार द्वारा श्री अन्न यानि की मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। ऐसे में किसानों को इन फसलों के उचित एवं लाभकारी मूल्य मिल सके इसके लिए किसानों से इन फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी। इस कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में किसानों से मक्का, ज्वार और बाजरा की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर करने जा रही है। राज्य के चयनित जिलों में इन फसलों की खरीद 1 अक्टूबर से शुरू होगी। जिसके लिये पंजीयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

उत्तर प्रदेश में खरीफ फसलों की खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है। यूपी सरकार धान, मक्का समेत श्रीअन्न यानी मोटे अनाज की खरीद शुरू करने जा रही है। उत्तर प्रदेश खाद्य एवं विपणन विभाग 1 अक्तूबर से शुरू होने वाली मोटे अनाजों की खरीद के लिए तैयारी में जुटा है। इस क्रम में बांदा जिले में 8 खरीद केंद्र खोले जा रहे हैं और बाजरा खरीदने के लिए अलग से 6 केंद्र खुलने जा रहे हैंं। इसी तरह से उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में भी श्रीअन्न फसलों के लिए करीब 15 क्रय केंद्र खुल रहे हैं।

ये भी पढ़े…

गरीब परिवारों को नहीं होगी बेटी की शादी की चिंता, सरकार देगी खर्चे का पैसा

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों की खरीफ फसलों की सरकारी खरीद के लिए 19 सितंबर से 4 अक्तूबर तक रजिस्ट्रेशन कराने को कहा है। राज्यभर में तेजी से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जा रही है। एमपी सरकार सोयाबीन, धान, मूंग समेत अन्य फसलों के साथ ही श्रीअन्न फसलों की भी खरीद करेगी। राज्य सरकार ने खरीफ फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थम मूल्य यानी एमएसपी पर करने की घोषणा की है। जबकि गेहूं की तरह ही धान की खरीद पर बोनस देने का फैसला किया गया है। बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार ने गेहूं खरीद पर 125 रुपये का बोनस किसान को दिया र्ह। ऐसे में धान किसानों को भी 125 रुपये बोनस मिलने की उम्मीद है।

मध्य प्रदेश सरकार के अनुसार श्रीअन्न फसलों की खेती करने वाले किसानों की उपज खरीद पर प्रति क्विंटल 1,000 रुपये विशेष प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। बता दें कि केंद्र सरकार ने जून 2024 में फसलों की एमएसपी जारी की थी ।जिसके अनुसार रागी के एमएसपी रेट में 444 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। 2024-25 सीजन के लिए रागी का एमएसपी 4290 रुपये तय किया गया है। यह पहले यानी 2023-2024 सीजन में 3846 रुपये प्रति क्विंटल था। इस हिसाब से कोदो और कुटकी उपज को भी इसी एमएसपी रेट पर खरीदा जाएगा। जबकि किसानों को प्रति क्विंटल पर 1000 रुपये का बोनस भी मिलेगा। एमएसपी और बोनस मिला दें तो कोदो-कुटकी किसानों को 5290 रुपये प्रति क्विंटल दाम मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here