हरियाणा में किसानों को अब घंटों इंतजार नही करना पड़ेगा,मोबाइल ऐप के जरिए बनवा सकेंगे मंडी पास

0
115

चडीगढ़: हरियाणा में एक अक्टूबर से धान सहित अन्य खरीफ फसलों की सरकारी खरीद शुरू होने जा रही है। कृषि मंडी में उपज बेचने के लिए किसानों को सबसे पहले मंडी गेट पास लेना पड़ता है। इसके लिए किसानों को लाइनों में खड़े होकर घंटों इंतजार करना पड़ता है। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (एचएसएएमबी) ने किसानों को एक नए मोबाइल एप से डिजिटल गेट पास जारी करने की प्रक्रिया शुरू की है। दावा किया जा रहा है कि गेट पास लेने के लिए किसानों को मंडी जाकर लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा। किसान आसानी से ऑनलाइन अपना मंडी गेट पास बना पाएंगे।

डिजिटल मंडी गेट पास लेने के लिए किसानों को गूगल प्ले स्टोर से ई-खरीद मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करना होगा। इस मोबाइल एप के जरिए किसान डिजिटल मंडी गेट पास प्राप्त कर पाएंगे। इसके अलावा हरियाणा सरकार के कृषि खरीद वेबसाइट पोर्टल पर जाकर भी किसान अपना मंडी गेट पास बना सकेंगे।

ये भी पढ़े…

किसानों को एमएसपी के साथ मिलेगा बोनस, अक्टूबर से होगी मोटे अनाज की सरकारी खरीद

इस ऐप से किसान अपने मंडी गेट पास, जे फॉर्म और भुगतान की जानकारी देख सकते हैं। वे मंडी और तारीख चुनकर अपनी रजिस्टर्ड उपज के लिए गेट पास बना सकते हैं। हरियाणा में सरकारी योजनाओं को लाभ लेने और कृषि उपज बेचने के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर अत्यधिक निर्भरता किसानों में नाराजगी का कारण भी बन रही है। यह पोर्टल राज विधानसभा चुनाव में भी मुद्दा बन रहा है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here