वर्षा वर्मा
Delhi Assembly Election: दिल्ली में चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है। 5 फरवरी को दिल्ली में वोट डाले जाएंगे और 8 फरवरी को चुनाव के नतीजे आएंगे। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी चुनाव तारीखों के ऐलान से काफी पहले ही राजधानी की सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। इसी तरह भाजपा अब तक 29 और कांग्रेस 47 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। ऐसे में सभी दल चुनावी तैयारियों में लगे हुए हैं लेकिन जिन सीटों पर अभी प्रत्याशियों का ऐलान नहीं हुआ है वहां कार्यकर्ता भी असमंजस में हैं और मतदाता भी। यही कारण है कि चुनावी बिसात पर कौन से मोहरे होंगे इसको लेकर स्थिती स्पष्ट नहीं हुई है।
ये है प्रत्याशियों की सूची
दिल्ली में आप प्रत्याशियों की सूची
दिल्ली में भाजपा प्रत्याशियों की सूची
दिल्ली में कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची
इन सीटों पर होगा दिलचस्प मुकाबला
सबसे दिलचस्प मुकाबला नई दिल्ली सीट पर है जहां से अरविंद केजरीवाल खुद प्रत्याशी हैं और उनको चुनौती दे रहे हैं भाजपा की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री साहेब सिंह वर्मा के पुत्र पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवार हैं पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के पुत्र पूर्व सांसद संदीप दीक्षित। इसी तरह मुखयमंत्री आतिशी सिंह की सीट यानी कालका जी भी काफी हॉट सीट मानी जा रही है। जहां भाजपा की तरफ से उनको चुनौती दे रमेश बिधूड़ी तो कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवार है अलका लांबा। अभी हाल ही में रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी के खिलाफ आपत्तीजनक बयान देकर और मुख्यमंत्री आतिशी सिंह के पिता के विषय में अपमान जनक शब्द कहकर चुनावी माहौल को गरमा दिया है। उनके बयान पर दोनो दलो ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और बिधूड़ी को अपने बयान पर माफी मांगना पड़ा है। इसी तरह उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस बार अपनी सीट बदल दी है और वे जंगपुरा से चुनाव लड़ रहे हैं। जंगपुरा में भाजपा ने तरविंदर सिंह मारवाह को उम्मीदवार बनाया है तो कांग्रेस ने फरहाद सूरी को उतारा है। गौरतलब है कि मनीष सिसोदिया अपनी परंपरागत सीट यानी पटपड़गंज को छोड़कर यहां आये हैं। आम आदमी पार्टी ने इस बार पटपड़गंज सीट पर जाने माने शिक्षक अवध ओझा को उम्मीदवार बनाया है तो भाजपा ने रविंद्र सिंह नेगी को उम्मीदवार बनाया है तो कांग्रेस ने अनिल कुमार को उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही अन्य सीटों पर भी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा।
आप की तरफ से केजरीवाल ने संभाल ली है कमान
आप के लिए इस चुनाव में प्रचार का सबसे बड़ा चेहरा खुद पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ही हैं। 2013, 2015 और 2020 में आप की जीत के बाद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। इस चुनाव से पहले उन्हें शराब घोटाले में जेल जाना पड़ा। जेल से वापस आने के बाद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद आप ने नए मुख्यमंत्री के तौर पर पार्टी की प्रमुख नेता आतिशी को शपथ दिलवाई। मुख्यमंत्री आतिशी भी इस चुनाव प्रचार में पार्टी के लिए बड़ा चेहरा बनेंगी। इसके साथ ही मनीष सिसोदिया, संजय सिंह जैसे चेहरे भी पार्टी के स्टार प्रचारक होंगे।
ये भी पढ़े…
प्रधानमंत्री मोदी की धुआंधार रैलियां की गई है प्लान
दिल्ली चुनाव में भाजपा के प्रचार का सबसे बड़ा चेहरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही होंगे। पीएम मोदी दिल्ली में कई रैलियां करते भी नजर आएंगे। गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ स्थानीय नेताओँ में प्रवेश वर्मा, रमेश बिधुड़ी से लेकर बांसुरी स्वराज तक अपने-अपने इलाके में पार्टी की जीत के लिए जोर लगाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा इस चुनाव में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली सीट से मैदान में हैं। इसी तरह मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ पार्टी ने पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को कालकाजी सीट से उतारा है। बिधूड़ी हाल ही में आतिशी को लेकर एक विवादास्पद टिप्पणी करके चर्चा में आए हैं।
राहुल-प्रियंका पर होगा कांग्रेस का दारोमदार
कभी दिल्ली की सत्ता पर अकेले राज करने वाली कांग्रेस आज दिल्ली में अपनी जमीन तलाशने के लिए काफी संघर्ष कर रही है। इस चुनाव में पार्टी के प्रचार का सबसे बड़ा चेहरा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ही होंगे। हालांकि, अब तक दोनों ही प्रचार से दूर रहे हैं। स्थानीय चेहरों में प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव, अलका लांबा, संदीप दीक्षित जैसे चेहरे अपने-अपने इलाके में पार्टी को जीत दिलाने के लिए जोर लगाएंगे।





